WWE का CM Punk को लेकर ब्लॉकबस्टर ऐलान, WrestleMania 41 से पहले दिखेगा जलवा, मचाएंगे बवाल?

WWE सुपरस्टार सीएम पंक को लेकर बड़ा ऐलान (Photo: WWE.com)
सीएम पंक को लेकर बड़ा ऐलान (Photo: WWE.com)

CM Punk Big Announcement: WWE दिग्गज सीएम पंक (CM Punk) मेंस रंबल मैच जीतने में असफल रहे थे। वह बाद में इस हफ्ते रॉ (Raw) में हुए Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच को सैमी ज़ेन के खिलाफ जीत गए थे। अब WWE ने सीएम पंक को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। इसके आधार पर यह पता चल गया है कि WrestleMania 41 से पहले फैंस को पंक के एक्शन का जलवा कहां पर दिखेगा। यहां बड़ी बात यह है कि ऐसा अमेरिका में नहीं होने वाला है।

Ad

WWE ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने यूरोपियन टूर की ब्लॉकबस्टर घोषणा कर दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि सीएम पंक भी उसका हिस्सा होंगे। कंपनी ने सोशल मीडिया पर ही उसी पोस्ट के जरिए बताया कि सेकेंड सिटी सेंट को फैंस मार्च 2025 में बेलफास्ट, नॉटिंघम, वियेना और एम्स्टरडैम में देख सकेंगे। यह सभी इवेंट अलग-अलग तारीख पर होंगे। सीएम पंक के लिए यह अनुभव खास होगा, क्योंकि वह इस समय बेहद बड़ी स्टोरी का हिस्सा हैं। उनके WrestleMania 41 के सफर से पहले होने वाले इन शोज के दौरान सैथ रॉलिंस भी नजर आ सकते हैं, जिनके साथ उनकी इस समय स्टोरी चल रही है। दोनों WrestleMania से पहले बवाल मचा सकते हैं।

Ad

सैथ रॉलिंस और पंक की स्टोरी पिछले काफी समय से चल रही है। इसके चलते ही दोनों के बीच Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में मुकाबला हुआ था, जिसको पंक ने जीता था। वहीं सेकेंड सिटी सेंट के चलते ही रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस रंबल मैच से एलिमिनेट हुए थे। इसके चलते रॉलिंस और पंक के बीच रिंग के बाहर ब्रॉल हुआ था। यह बात तय है कि Elimination Chamber मैच के लिए क्वालीफाई कर चुके पंक के लिए आने वाले समय में रॉलिंस एक मुश्किल जरूर बनेंगे।

WWE Raw में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस आए थे आमने सामने

सैथ रॉलिंस को फैंस ने WWE Raw के हालिया एपिसोड में देखा था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उनके हमले के चलते ही असली ट्राइबल चीफ रोमन रेंस चोटिल हैं और अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं। उसी दौरान रॉलिंस ने सैमी ज़ेन से भी बात की थी। सैथ जब ज़ेन को मोटिवेट करके वापस जाने लगे थे, तो उसी समय सीएम पंक का थीम सॉन्ग बज उठा था। इन दोनों के बीच गहमागहमी हुई थी, जिसे रेफरी ने आकर रोका था। अब देखना होगा कि इस स्टोरी में आगे क्या होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications