WWE रॉयल रंबल 2020 का समापन हो गया है। NXT, रॉ औऱ स्मैकडाउन सुपरस्टार्स ने रंबल मैच में धमाल मचाया। खासतौर पर ब्रॉक लैसनर ने 13 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट कर रिकॉर्ड कायम किया। हालांकि मैकइंटायर इस मैच के विजेता बने। ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस को अंत में एलिमिनेट किया। इस बार रंबल मैच में NXT के फेवरेट कीथ ली पर सभी की नजरें थी। ब्रॉक लैसनर के साथ उनका सामना भी हुआ। लैसनर ने ब्रॉन स्ट्रोमैन और कीथ ली दोनों को एलिमिनेट कर दिया था। फैंंस ने सोचा था कि कीथ ली लैसनर की धुनाई करेंगे लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। ये भी पढ़ें: Wrestlemania 36 में WWE द्वारा ब्रॉक लैसनर vs ड्रू मैकइंटायर का टाइटल मैच बुक करने की 5 बड़ी वजह35 साल के कीथ ने अब सोशल मीडिया पर जंग छेड़ दी है। भविष्य के लिए दोनों के मैच के संकेत कीथ ली ने दे दिए है। फैंस भी अब यहीं चाहते हैं कि लैसनर और कीथ ली का मुकाबला होना चाहिए। Often I'm asked why I smile/smirk so much. Simplest answer I can offer is that I love top level competition.And this? It's the highest. I was enthralled. Who knows what would have happened 1 on 1? I hope to one day find out.#FirstOfMyKind #Leegion #BaskInMyGlory #iAmLimitless pic.twitter.com/N33vDUWDow— Prestigious Lee (@RealKeithLee) January 29, 2020कीथ ली इस समय NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन हैं। रॉयल रंबल से पहले ही उन्होंने ये चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। कीथ ली ने अब लैसनर को चुनौती पेश कर दी है और फ्यूचर में वन ऑन वन मैच की बात भी छेड़ दी है। ये मैच अगर होता है तो फैंस के लिए ड्रीम मैच होगा। कीथ ली काफी फेमस सुपरस्टार पिछले साल सर्वाइवर सीरीज के बाद बन गए है। सर्वाइवर सीरीज में रोमन रेंस की बुरी हालत कीथ ली ने कर दी थी। लैसनर और कीथ ली लगभग समान ही है। कीथ ली को हालांकि उतनी सफलता नहीं मिली है। लेकिन अगर लैसनर के साथ उनका मुकाबला फ्यूचर में होता है तो इससे कीथ ली को काफी फायदा होगा। फिलहाल कीथ ली ने ट्वीट के जरिए जंग छेड़ दी है। अब देखना होगा लैसनर की तरफ से क्या जवाब इसका आता है। अगर भविष्य में ये मैच होता है तो फिर ये एक शानदार मैच होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं