WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने दो फेमस सुपरस्टार्स को निशाने पर लेकर बड़ा ऐलान किया

ब्रॉक लैसनर ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं
ब्रॉक लैसनर ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं

WWE का अगला बड़ा इवेंट सुपर शोडाउन है, जिसमें अब बहुत ही कम समय बाकी रह गया है। ब्रॉक लैसनर इस इवेंट में WWE चैंपियनशिप को रिकोशे के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। हालांकि सुपर शोडाउन से पहले हुए रॉ के आखिरी एपिसोड में बीस्ट ने न सिर्फ रिकोशे को निशाने पर लिया, बल्कि रेसलमेनिया के अपने प्रतिद्वंदी ड्रू मैकइंटायर को भी धमकी दे दी।

Ad

रॉ में लैसनर अपने एडवोकेट पॉल हेमन के साथ नजर आए हैं। हेमन ने सबसे पहले लैसनर को इंट्रोड्यूस किया और फिर कहा,

"द बीस्ट ब्रॉक लैसनर सुपर शोडाउन में रिकोशे के खिलाफ लड़ने वाले हैं और उनके क्लाइंट अपनी चैंपियनशिप को रिटेन करेंगे, जिसके बाद रेसलमेनिया में वो उसे ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रिकोशे का वो ही हाल होगा, जो वो डिजर्व करते हैं। रेसलमेनिय का सबसे बड़ा स्पॉइलर ड्रू मैकइंटायर का बुरा हाल करने वाले हैं ब्रॉक लैसनर। वो मैकइंटायर को सुपलेक्स सिटी की सैर कराएंगे और F5 देकर उनको चित करके उनके साथ हिसाब को खत्म कर देंगे।"

इतना कहने के बाद लैसनर और हेमन वहां से चले गए और लैसनर ने फिर कमेंट्री टेबल के ऊपर चढ़कर अपने टाइटल के साथ पोज किया।

यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 24 फरवरी, 2020

लैसनर ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि सुपर शोडाउन में रिकोशे का बुरा हाल होने वाला है और इसके बाद उनकी नजर सीधे ड्रू मैकइंटायर के ऊपर होगी, जिसके साथ उनका मैच रेसलमेनिया में होगा। निश्चित ही देखना होगा कि रिकोशे सुपर शोडाउन में बड़ा उलटफेर करते हुए बीस्ट ब्रॉक लैसनर को शिकस्त देकर WWE चैंपियनशिप को अपने नाम कर पाएंगे या नहीं।

अगर ऐसा होता है, तो यह बात साफ है कि रेसलमेनिया के लिए बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और लैसनर के लिए उनकी करियर की सबसे बड़ी हार हो सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications