WWE Crown Jewel 2019 को भारत में कब, कहां, कितने बजे और किस चैनल पर लाइव देखा जा सकता है?

क्राउन ज्वेल 2019
क्राउन ज्वेल 2019

WWE के अगले पे-पर-व्यू क्राउन ज्वेल 2019 को शुरु होने में कुछ घंटों का ही समय बचा है। भारत में क्राउन ज्वेल 31 अक्टूबर को लाइव आएगा। WWE द्वारा पिछले साल से सऊदी अरब में दो पे-पर-व्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस साल रेसलमेनिया 35 के बाद सुपर शोडाउन हुआ था, जिसमें गोल्डबर्ग और द अंडरटेकर का मैच मुख्य आकर्षण का केंद्र था।

Ad

क्राउन ज्वेल 2019 कब और कहां होगा?

Crown Jewel पे-पर-व्यू 31 अक्टूबर की रात को सऊदी अरब के रियाद शहर में होगा। किंग फाहद इंटरनेशनल स्टेडियम में इस इवेंट का आयोजन होगा।

Enter caption

क्राउन ज्वेल 2019 कितने बजे और किस चैनल पर लाइव आएगा?

Ad

भारत में क्राउन ज्वेल रात 9:30 बजे से शुरु होगा। 9:30 से किकऑफ शो, तो वहीं 10:30 बजे से मेन शो लाइव आएगा। टीवी के अलावा शो के मैचों को WWE नेटवर्क, जियो टीवी ऐप पर जाकर देखा जा सकता है। WWE अपने सभी इवेंट्स के किकऑफ शो को फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब जैसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाती है।

31 अक्टूबर, 2019: रात 9:30 से Sony Ten 1/Ten 1 HD पर इंग्लिश में लाइव

31 अक्टूबर, 2019: रात 9:30 से Sony Ten 3/Ten 3 HD पर हिंदी में लाइव

ये भी पढ़ें: WWE Crown Jewel 2019- अब तक का मैच कार्ड

Enter caption

इवेंट में हिस्सा लेने वाले बड़े सुपरस्टार्स के नाम

Ad

सऊदी अरब में होने वाले किसी भी इवेंट में विमेंस सुपरस्टार्स हिस्सा नहीं लेतीं। इसमें सिर्फ और सिर्फ WWE के पुरुष सुपरस्टार्स ही शामिल होते हैं। इस इवेंट के कुछ बड़े नामों में ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, केन वैलासकेज़, टायसन फ्यूरी, हल्क होगन, सैथ रॉलिंस, रिक फ्लेयर, रैंडी ऑर्टन, ड्रू मैकइंटायर, एजे स्टाइल्स जैसे सुपरस्टार्स शामिल हैं।

हालांकि, अंडरटेकर को थोड़े समय पहले सऊदी अरब में देखा गया है। रियाद शहर में द अंडरटेकर का मैच होने की संभावना बहुत ही कम लग रही है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications