WWE Crown Jewel 2021: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो क्राउन ज्वेल में हो सकती हैं

WWE Crown Jewel में कई धमाकेदार मैच होंगे
WWE Crown Jewel में कई धमाकेदार मैच होंगे

WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित है। इस इवेंट के लिए WWE ने पहले ही कई बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। WWE ने पीपीवी के लिए बढ़िया तरह से हाइप बनाई है। सऊदी अरब में काफी समय बाद कोई इवेंट देखने को मिलेगा और इसी वजह से WWE Crown Jewel को अच्छा बनाना चाहेगा।

WWE ने अब तक 9 मैचों का ऐलान किया है। इसमें से 4 मैच चैंपियनशिप के लिए रहेंगे। इस इवेंट में King of the Ring और Queen's Crown प्रतियोगिता के फाइनल्स का आयोजन भी होने वाला है। साथ ही WWE ने एक धमाकेदार Hell in a Cell मैच भी बुक किया गया है और दो दिग्गज सुपरस्टार्स नो होल्ड्स बार्ड मैच में भी नजर आएंगे।

Crown Jewel का मैच कार्ड काफी बढ़िया लग रहा है। इसी वजह से फैंस की निगाहें इवेंट पर बनी हुई है। WWE को अगर अपना यह इवेंट यादगार और खास बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे ही यह एपिसोड धमाकेदार और रोचक बन पाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Crown Jewel में हो सकती हैं।

5- WWE Crown Jewel में सैथ रॉलिंस का ऐज को हराना

ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच Hell in a Cell मैच देखने को मिलेगा। उनके बीच यह मैच काफी धमाकेदार साबित हो सकता है। इस मैच पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच पहले भी दो मैच देखने को मिल चुके हैं और वो दोनों ही मैच धमाकेदार रहे हैं। इसी वजह से सभी उम्मीद करेंगे कि यह मैच भी बढ़िया होगा।

ऐज इस समय WWE के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक हैं। यह दोनों दिग्गजों की स्टोरीलाइन का संभावित रूप से अंतिम मैच होगा। इसी वजह से उम्मीद है कि ऐज जीत दर्ज करेंगे। अगर इस मैच में किसी तरह से सैथ रॉलिंस को जीत मिलती है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। WWE अपने सभी फैंस को चौंका सकता है।

4- फिन बैलर की King of the Ring टूर्नामेंट के फाइनल्स में जीत हो

King of the Ring टूर्नामेंट के फाइनल्स का आयोजन Crown Jewel में होगा। फिन बैलर और जेवियर वुड्स के पास ताज जीतने का मौका रहेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स लगातार जीत दर्ज करते हुए आए हैं और अब वो फाइनल्स में जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस मैच में जेवियर वुड्स को फेवरेट माना जा रहा है।

उन्होंने King of the Ring टूर्नामेंट को वापस लाने में अहम किरदार निभाया है और फैंस भी चाहते हैं कि उनकी जीत हो। अगर इस मैच में फिन बैलर जीत दर्ज करते हैं और नए किंग बन जाते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। फिन बैलर अपने सभी फैंस को चौंका सकते हैं।

3- गोल्डबर्ग के खिलाफ एक बार फिर बॉबी लैश्ले की जीत हो

गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के बीच एक नो होल्ड्स बार्ड मैच देखने को मिला। दोनों के बीच SummerSlam में मैच हुआ था। इस मैच में लैश्ले को जीत मिली थी। अब सभी उम्मीद कर रहे हैं कि गोल्डबर्ग अपना बदला लेंगे और एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे। हालांकि, WWE सभी को चौंका सकता है।

अगर इस मैच में किसी तरह से बॉबी लैश्ले की जीत होती है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। लैश्ले को शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर से मदद मिल सकती है। गोल्डबर्ग टॉप बेबीफेस के रूप में नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद अगर पीपीवी में उनकी हार होती है तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी।

2- बैकी लिंच का विमेंस टाइटल हारना

Crown Jewel में बैकी लिंच, बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। बैकी लिंच ने SummerSlam में इस टाइटल पर कब्जा किया था। इसके बाद से उन्होंने बतौर चैंपियन बढ़िया काम किया है। हालांकि, Crown Jewel में उनपर दबाव होगा।

बैकी लिंच के सामने साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के रूप में बड़ी चुनौती है। इस मैच में बैकी लिंच की जीत के ज्यादा चांस है। हालांकि, अगर किसी तरह से बियांका ब्लेयर या साशा बैंक्स की जीत होती है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी उम्मीद नहीं करेगा कि एक टाइटल चेंज होगा। WWE अपने फैंस को चौंका सकता है।

1- पॉल हेमन की वजह से ब्रॉक लैसनर की जीत हो

Crown Jewel के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच काफी अच्छी स्टोरीलाइन देखने को मिली है और इसी कारण मैच से काफी उम्मीदें हैं। उनका यह मैच धमाकेदार रह सकता है। इस मैच में पॉल हेमन सभी को चौंका सकते हैं।

पॉल हेमन इस मैच में इंटरफेयर करते हुए रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं। वो ब्रॉक लैसनर की मदद करते हुए प्रशंसकों को सरप्राइज कर सकते हैं। इसी के चलते रोमन रेंस की हार हो सकती है और उनके लंबे टाइटल रन का अंत हो सकता है। WWE अपने फैंस को Crown Jewel में चौंका सकता है।

Quick Links