Crown Jewel 2023: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) इवेंट काफी सफल साबित हुआ। इस शो में कई अच्छे मैच देखने को मिले। इस इवेंट को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। शो का मेन इवेंट मैच तगड़ा था, इसके अलावा शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की गई थी।Crown Jewel 2023 में कई अच्छी चीज़ें हुई और कुछ मौकों पर हुई खराब बुकिंग के कारण फैंस का गुस्सा फूटा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Crown Jewel 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में हुई 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनपर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा।3- WWE Crown Jewel 2023 में John Cena का बुरी तरह से हारना View this post on Instagram Instagram Postजॉन सीना और सोलो सिकोआ के बीच Crown Jewel 2023 में सिंगल्स मैच देखने को मिला था। दोनों ही रेसलर्स ने इस मैच द्वारा प्रभावित किया। इस मैच में जॉन को हर कोई जीतते हुए देखना चाहता था लेकिन अंत इसके विपरीत रहा। सीना ने सोलो के फिनिशर से खुद को कई बार बचाने की कोशिश की।ब्लडलाइन के सदस्य ने अंत में लगातार सीना पर समोअन स्पाइक लगाए और पिन करके जीत दर्ज की। जॉन सीना जैसे दिग्गज का इतनी बुरी तरह से हारना काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ रही। फैंस का सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर गुस्सा फूटा। सोलो को इस जीत से जरूर फायदा होगा लेकिन प्रशंसकों द्वारा उन्हें आगे भी हेट का सामना जरूर करना पड़ेगा।2- WWE Crown Jewel 2023 में आखिरी के 4 मैचों में लगातार इंटरफेरेंस होना View this post on Instagram Instagram PostCrown Jewel 2023 के मुख्य कार्ड में 7 मैच देखने को मिले थे। शुरुआती तीन मैचों में कोई दखल देखने को नहीं मिला। इसके बाद हुए चारों मुकाबलों में सुपरस्टार्स ने इंटरफेयर किया। लोगन पॉल और रे मिस्टीरियो के मैच में पॉल के साथी ने दखल दिया और अंत में इसी कारण नतीजा बदल गया। इयो स्काई ने कायरी सेन की मदद से बियांका ब्लेयर को हराया और WWE विमेंस वर्ल्ड टाइटल को रिटेन रखा।कोडी रोड्स और डेमियन प्रीस्ट के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में जजमेंट डे और जेडी मैकडॉना ने दखल दिया। बाद में जे उसो की इंटरफेरेंस भी देखने को मिली। मेन इवेंट में हुए रोमन रेंस vs एलए नाइट मैच में भी जिमी उसो ने दखल दिया। इसी के चलते रोमन को थोड़ी मदद भी मिली और उन्होंने जीत के साथ चैंपियनशिप रिटेन की। लगातार मैचों में इंटरफेरेंस होना किसी को पसंद नहीं आया और इस चीज़ को लेकर भी फैंस निराश नज़र आए।1- WWE Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन नहीं हुआ View this post on Instagram Instagram Postडेमियन प्रीस्ट के पास काफी समय से Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट है और अब हर कोई उन्हें इसे कैश-इन करते हुए देखना चाहता है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि प्रीस्ट का ब्रीफकेस के साथ यह रन अब बोरिंग होते जा रहा है और ऐसे में इसे अभी कैश-इन करके रोचक बनाया जा सकता है।Crown Jewel में डेमियन प्रीस्ट, सैथ रॉलिंस पर ब्रीफकेस कैश-इन करने वाले थे लेकिन सैमी ज़ेन ने आकर उनपर हमला किया और Money in the Bank ब्रीफकेस अपने साथ ले गए। यह चीज़ कई फैंस को पसंद नहीं आई क्योंकि अभी प्रीस्ट को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनाने का सबसे अच्छा मौका था। सैथ को बतौर चैंपियन भी काफी समय हो गया है। इसी चीज़ पर फैंस का मुख्य रूप से गुस्सा फूटा।