Crown Jewel में बड़ी चैंपियनशिप के लिए एक नहीं दो नहीं 5 Superstars के बीच होगा मैच, WWE ने चैंपियन के लिए मुश्किलें खड़ी करते हुए किया बड़ा ऐलान 

WWE Crown Jewel 2023 का आयोजन 4 नवंबर को होगा
WWE Crown Jewel 2023 का आयोजन 4 नवंबर को होगा

WWE Crown Jewel: WWE ने इस साल क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) के लिए सबसे पहले सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) vs ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का ऐलान किया था। अब उन्होंने Crown Jewel 2023 के लिए एक और टाइटल मुकाबले का ऐलान कर दिया है। यह कोई आम चैंपियनशिप मैच नहीं होगा बल्कि इस मुकाबले में चैंपियन को 4 सुपरस्टार्स के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करना होगा और यह चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) हैं।

Ad

देखा जाए तो इस ऐलान के साथ ही WWE ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। बता दें, इस फैटल 5वे मुकाबले में रिया को नाया जैक्स, ज़ोई स्टार्क, राकेल रॉड्रिगेज़ और शेना बैज़लर के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करना है। यह ऐलान WWE Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने इस हफ्ते विमेंस वर्ल्ड चैंपियन के साथ एक बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान किया।

Ad

रिया रिप्ली यह मैच बुक होने की वजह से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान रिया ने दावा किया कि वो अपनी सभी प्रतिद्वंदियों का बुरा हाल कर देंगी। हालांकि, रिया रिप्ली के लिए WWE Crown Jewel 2023 में होने जा रहे फैटल 5 वे मैच में अपना विमेंस वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करना आसान नहीं होगा। बता दें, रिया रिप्ली इस हफ्ते Raw में शेना बैज़लर के खिलाफ मैच लड़ती हुई दिखाई दीं लेकिन ज़ोई स्टार्क द्वारा रिया पर हुए हमले की वजह से इसे DQ के जरिए समाप्त कर दिया गया।

WWE Crown Jewel में मैच में जगह बना चुकी विमेंस वर्ल्ड चैंपियन Rhea Ripley ने अपना टाइटल आखिरी बार कब डिफेंड किया था?

youtube-cover
Ad

रिया रिप्ली को Fastlane 2023 में अपना विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने अपना टाइटल आखिरी बार 11 सितंबर को हुए Raw के एपिसोड में राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ डिफेंड किया था। इस मैच के दौरान नाया जैक्स ने WWE में चौंकाने वाली वापसी करते हुए राकेल पर हमला कर दिया था

इसका फायदा उठाकर रिया ने अपनी प्रतिद्वंदी को पिन करते हुए मैच जीत लिया था। इसके बाद नाया ने मामी पर भी हमला कर दिया था और तभी से इन दोनों के बीच दुश्मनी देखने को मिल रही है। हालांकि, अभी तक नाया जैक्स को रिया रिप्ली के खिलाफ सिंगल्स मैच नहीं मिल पाया है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications