3 बड़े धोखे जो WWE Crown Jewel 2024 में देखने को मिल सकते हैं

WWE
पढ़िए WWE Crown Jewel में क्या-क्या बवाल हो सकता है? (Photo: WWE.com)

Big Betrayal Crown Jewel 2024: WWE Crown Jewel के ऊपर अब सभी की नज़रें टिकी हैं। 2 नवंबर को फैंस को तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा। ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी टीम ने कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज प्लान जरूर किया होगा। अभी तक सात बड़े मुकाबलों का ऐलान किया जा चुका है। सऊदी अरब में होने वाले इस इवेंट में हमेशा कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो फैंस के जेहन में बस जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े धोखों के बारे में बात करेंगे जो Crown Jewel में देखने को मिल सकते हैं।

Ad

#3 WWE Crown Jewel में नाया जैक्स के ऊपर टिफनी स्ट्रैटन कैश इन कर सकती हैं

Ad

WWE को इस चीज पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की जरूरत है। नाया जैक्स लंबे समय से टिफनी स्ट्रैटन के ऊपर दबाव बना रही हैं। इसकी इतनी हद पार हो गई है कि फैंस मिस मनी इन द बैंक के लिए खेद महसूस कर रहे हैं।

Crown Jewel में अब नाया जैक्स के ऊपर टिफनी स्ट्रैटन कैश इन कर सकती हैं। अभी तक टिफनी ने नाया का अच्छा साथ दिया है। हालांकि, अब नाया को बड़ा धोखा मिल सकता है। अगर सऊदी अरब में स्ट्रैटन ने ये बड़ा कारनामा किया तो उन्हें जबरदस्त पॉप मिलेगा।

#2 WWE Crown Jewel में रैंडी ऑर्टन उठा सकते हैं बड़ा कदम

Ad

Crown Jewel में कोडी रोड्स और गुंथर के बीच WWE Crown Jewel चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। दोनों के बीच होने वाले मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। कोडी को मुकाबले में बड़ा धोखा मिल सकता है। रैंडी ऑर्टन उनके ऊपर हमला कर सकते हैं।

अभी तक ऑर्टन और कोडी ने सहयोगी के रूप में काम किया है लेकिन आगे जाकर चीजें बदल सकती हैं। इन दोनों के बीच मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। पिछले महीने कोडी ने रोमन रेंस के साथ मिलकर काम किया था। वहां से ऑर्टन का मूड थोड़ा बहुत खराब हुआ था।

#1 क्या WWE Crown Jewel 2024 में जेड कार्गिल करेंगी कमाल?

Ad

Crown Jewel 2024 में बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल फैटल 4 वे मैच में अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी। इनका मुकाबला इयो स्काई-कायरी सेन, पाइपर निवेन-चेल्सी ग्रीन, जकारा जैक्सन-लैश लैजेंड से होगा। इस मुकाबले में भी धोखे की उम्मीद जताई जा रही है।

बियांका और कार्गिल के बीच फ्यूचर में राइवलरी लगभग तय है। फैंस भी इन दोनों के बीच मुकाबले को देखना चाहते हैं। Crown Jewel से चीजें पलट सकती हैं। वहां पर कार्गिल द्वारा बियांका को बड़ा धोखा दिया जा सकता है। ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications