WWE Crown Jewel, 2 नवंबर 2024: 2 सबसे अच्छी और बुरी चीज़ें जो इस इवेंट में देखने को मिलीं

WWE
WWE Crown Jewel में रोमन रेंस की हुई हार (Photo: WWE.com)

WWE Crown Jewel Best And Worst (2 November 2024): WWE Crown Jewel 2024 का सफल समापन सऊदी अरब में हो गया है। फैंस को तगड़े मुकाबले इस बार देखने को मिले। शो में मौजूद सभी स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता। हालांकि, रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ के लिए ये इवेंट सही साबित नहीं हुआ। इन्हें सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ने मात देकर चौंका दिया। खैर शो में कुछ जगहों पर WWE यूनिवर्स को निराशा का सामना भी करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम Crown Jewel इवेंट की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

Ad

#1 WWE Crown Jewel 2024 की अच्छी बात: शानदार मेन इवेंट

Ad

Crown Jewel 2024 का मेन इवेंट इस बार शानदार रहा। गुंथर और कोडी रोड्स के बीच Crown Jewel चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने गजब का प्रदर्शन किया। WWE द्वारा इस मुकाबले को मेन इवेंट में कराने का निर्णय सही रहा। अगर मैच अच्छा नहीं रहता तो फिर फैंस का गुस्सा भी फूट सकता था। अंत में रोड्स ने जीत हासिल की। ट्रिपल एच भी रिंग में आए। कहा जाए तो WWE की ये बुकिंग बहुत ही धमाकेदार थी।

#1 बुरी बात: WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस का पिन होना

Ad

लंबे अर्से बाद रोमन रेंस और द उसोज़ रिंग में साथ काम करते हुए नज़र आए। Crown Jewel 2024 में इनका मुकाबला सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन से हुआ। सभी को उम्मीद थी कि बेबीफेस टीम की आराम से जीत हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नई ब्लडलाइन का अंत में जलवा देखने को मिला। बुरी बात ये रही कि सोलो ने रोमन को पिन करते हुए जीत हासिल की। रेंस का पिन होना बहुत बुरी बात है। इससे आगे जाकर बड़ा नुकसान उन्हें और कंपनी को हो सकता है। इसे WWE की गलत बुकिंग कहा जा सकता है।

#2 WWE Crown Jewel 2024 की अच्छी बात: रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस को हराने से बचाना

Ad

Crown Jewel 2024 में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का मैच भी तय किया गया था। हालांकि, ये मुकाबला नहीं हो पाया। केविन ने मुकाबला शुरू होने से पहले ही ऑर्टन के ऊपर अटैक कर दिया था। दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला। WWE ने ये फैसला लेकर कहीं ना कहीं अच्छा काम किया। दोनों सुपरस्टार्स में से किसी एक को हार मिलती तो नुकसान हो सकता था। कंपनी द्वारा इन्हें प्रोटेक्ट करने का ये निर्णय बेहतर था। यहां से स्टोरी को अब और भी खास अंदाज में आगे बढ़ाया जा सकता है।

#2 बुरी बात: WWE Crown Jewel 2024 में ब्रॉन्सन रीड की हार

Crown Jewel 2024 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ ब्रॉन्सन रीड की हार बहुत ही बुरी बात है। रीड पिछले कुछ महीनों से खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में काम कर रहे हैं। रॉलिंस के खिलाफ उन्हें जीत दिलाकर और मजबूत करना चाहिए था। कंपनी की ये बुकिंग शायद ही किसी को पसंद आई होगी। रीड को इस समय जीत की सख्त जरूरत थी लेकिन WWE ने ऐसा नहीं होने दिया। इस करारी हार से उनके आत्मविश्वास को ठेस पहुंच सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications