WWE Crown Jewel: भारत में कब, कहां और किस चैनल पर लाइव आएगा ?

Enter caption

WWE ने क्राउन ज्वेल की लोकेशन से सस्पेंस हटा दिया है। अब पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही इवेंट आयोजित किया जाएगा। कंपनी द्वारा सऊदी अरब के खेल विभाग के साथ 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया है। अब इसके तहत यहां साल में WWE इवेंटों को आयोजित किया जाएगा।

Ad

WWE क्राउन ज्वेल पीपीवी कब और कहां होगा ?

WWE Crown Jewel इवेंट 2 नवंबर को सऊदी अरब के रियाद शहर के किंग सऊद यूनिवर्सिटी स्टेडियम में होगा। कंपनी द्वारा साल 2018 के अप्रैल महीने में ही ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल का आयोजन सऊदी अरब में किया गया था। हालांकि इवेंट को जेद्दाह में करवाया गया था।

क्राउन ज्वेल कितने बजे और किस चैनल पर लाइव आएगा ?

WWE के बाकी पीपीवी इवेंटों की तरह ही क्राउन ज्वेल भी भारत में भी लाइव आएगा। ये इवेंट भारत में 2 नवंबर को आएगा।

2 नवंबर, 2018: रात 9:30 से Sony Ten 1/Ten 1 HD पर इंग्लिश में लाइव

2 नवंबर, 2018: रात 9:30 से Sony Ten 3/Ten 3 HD पर हिंदी में लाइव

टीवी के अलावा क्राउन ज्वेल पीपीवी को ऑनलाइन कहां देखा जा सकता है ?

क्राउन ज्वेल भारत में लाइव दिखाया जाएगा। जो भी लोग किसी भी कारण से टीवी पर लाइव नहीं देख पाएंगे, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप WWE नेटवर्क पर सब्सक्राइब कर शो का फुल HD क्वालिटी में आनंद ले पाएंगे। WWE नेटवर्क पर सब्सक्राइब करने पर आपको 1 महीने का फ्री ट्रायल भी मिलेगा। इसके अलावा फैंस JIO TV की ऐप पर जाकर भी शो को सुबह से लाइव देख पाएंगे।

क्राउन ज्वेल में होने वाले सभी मैचों की पूरी लिस्ट

-ब्रॉक लैसनर vs ब्रॉन स्ट्रोमैन (WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप)

-एजे स्टाइल्स vs समोआ जो (WWE चैंपियनशिप)

-शेमस, सिजेरो (द बार) vs द न्यू डे (WWE स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप)

-WWE वर्ल्ड कप (बॉबी लैश्ले, कर्ट एंगल, सैथ रॉलिंस, डॉल्फ जिगलर, रैंडी ऑर्टन, जैफ हार्डी, रे मिस्टीरियो, द मिज़)

-द अंडरटेकर, केन vs शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच

-शिंस्के नाकामुरा vs रुसेव (यूएस चैंपियनशिप के लिए किकऑफ मैच)

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications