WWE का अगला पीपीवी TLC होने वाला है जिसमें सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला हैं। लेकिन इससे पहले इन दोनों के बीच में लगातार गहमागहमी चल रही है। लाइव इवेंट में भी इन दोनों के बीच मुकाबला हो चुका है। लेकिन टीवी में पहली बार ये टीएलसी पीपीवी में नजर आएंगे।सिनसिनाटी ओहियो में WWE स्टारकेड का आयोजन हुआ। यहां पर कई बड़े मैच हुए। फैंस ने भी जबरदस्त समर्थन सुपरस्टार्स को दिया। लेकिन यहां सभी की नजरें डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस के बीच होने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच पर था। सबसे खास बात ये थी कि ये मैच स्टील केज मैच था। दोनों काफी शानदार सुपरस्टार है। सैथ रॉलिंस ने हालांकि इस मैच को जीतकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। View this post on Instagram @wwerollins & #DeanAmbrose are finally locked in. #WWEStarrcade #SteelCage A post shared by WWE (@wwe) on Nov 24, 2018 at 7:45pm PSTOh my god!!! SUPERPLEX FROM THE CAGE!!! #wwe #WWEStarrcade pic.twitter.com/2uwiYRMbww— Josh Pence (@JoshPence_Hunts) November 25, 2018WWE Starrcade November 24, 2018 Results: Seth Rollins vs Dean Ambrose - https://t.co/Kwti8j4bIh pic.twitter.com/vt1TWI9OJ8— Wrestling Culture (@mywcnews) November 25, 2018टीएलसी से पहले ये स्टील केज मैच इन दोनों के बीच काफी शानदार हुआ। ये मेन इवेंट मैच था। मैच भी काफी लंबा चला। दोनों ने हार नहीं मानी। स्टील केज के ऊपर से दो बार दोनों ने एक दूसरे को सुपलैक्स दिया लेकिन फिर भी हार नहीं मानी। जिस तरह रॉ में आजकल एंम्ब्रोज लो ब्लो सैथ रॉलिंस को मार रहे हैं। कुछ ऐसा ही डीन एंब्रोज ने यहां भी करने की सोची। लेकिन इस बार सैथ रॉलिंस ने यहां मौका नहीं दिया। दोनों के बीच काफी घमासान इस मैच में हुआ। दोनों ने चीयर और कैंडो स्टिक से एक दूसरे पर हमला किया। अंत में एक बार फिर डीन एंब्रोज चालाकी दिखाकर लो ब्लो मारने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन रॉलिंस ने इसका शानदार जवाब देते हुए अपना फिनिशिंग मूव लगा दिया। और अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।रोमन रेंस के जाने के बाद से इन दोनों के बीच फ्यूड शुरू हो गई थी। डीन एंब्रोज ने सैथ रॉलिंस पर हमला किया था। शील्ड भी इसके बाद टूट गई। तब से लेकर अभी तक रॉ में लगातार इन दोनों के बीच जुबानी जंग चली है। अब 16 दिसंबर को टीलएसली पीपीवी में ये एक दूसरे के आमने सामने होंगे।WWE और TLC की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें