SmackDown का अगला एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। साल के सबसे खास एपिसोड आ गया है। दरअसल, SmackDown के अगले एपिसोड से ड्राफ्ट 2020 की शुरुआत होने वाली है। इस एपिसोड में काफी सारी खास चीज़ें होने वाली हैं और दोनों ही रोस्टर में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कई सारे Raw सुपरस्टार्स SmackDown में कदम रखेंगे और कई ब्लू ब्रांड के सुपरस्टार्स फ्लैगशिप शो में कदम रख सकते हैं। SmackDown ने अंतिम ड्राफ्ट में बड़े सुपरस्टार्स को लेकर अपने ब्रांड को मजबूत किया था। उन्होंने शुरुआत में ही बड़े सुपरस्टार्स को लिया था और इस वजह से उन्हें काफी ज्यादा फायदा हुआ था।
ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown प्रीव्यू: रोमन रेंस अपने भाई को दे सकते हैं बड़ा झटका, WWE ड्राफ्ट में मचेगा बवाल
कुछ ऐसा ही वो ड्राफ्ट 2020 में कर सकते हैं। SmackDown अपने शुरुआती पिक्स में अच्छे सुपरस्टार्स को लेना चाहेगा। ऐसे में उनके पास काफी अच्छे विकल्प मौजूद है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें SmackDown शुरुआत में अपने ब्रांड में जोड़ सकता है।
1- SmackDown की पहली ड्राफ्ट पिक: WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
रोमन रेंस को किसी भी हाल में SmackDown नहीं छोड़ना चाहेगा। वो न सिर्फ ब्लू ब्रांड बल्कि WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है। ऐसे में SmackDown उन्हें शुरुआत में ही नजरअंदाज करने की गलती नहीं करेगा। इसके साथ ही इस समय वो WWE के यूनिवर्सल चैंपियन है। यूनिवर्सल टाइटल SmackDown की टॉप चैंपियनशिप है।
ऐसे में SmackDown और FOX जरूर ही रोमन रेंस और यूनिवर्सल टाइटल दोनों को अपने साथ रखना चाहेगा। वो काफी अच्छे सुपरस्टार है और वो हमेशा ही ब्रांड को बढ़िया रेटिंग्स दिलाने में मदद करते हैं। इस वजह से रोमन रेंस को SmackDown सबसे पहले चुन सकता है और वो जे उसो के साथ अपनी स्टोरीलाइन को जारी रख सकते हैं। ये उनके लिए एक बढ़िया चीज़ होगी।
ये भी पढ़ें:- 5 Raw सुपरस्टार्स जिन्हें SmackDown में जाने की बड़ी गलती नहीं करनी चाहिए