WWE में ड्राफ्ट की वापसी होने वाली है। SmackDown के एपिसोड से ड्राफ्ट 2020 की शुरुआत होगी। Raw के एपिसोड में भी ड्राफ्ट आगे बढ़ेगा। पिछले साल WWE ने ड्राफ्ट का आयोजन किया था और अब एक साल हो गया है। ऐसे में कई सुपरस्टार्स को अपने नए घर मिल सकते हैं। WWE हमेशा से ड्राफ्ट के एपिसोड को काफी ज्यादा हाइप करता है।इसके साथ ही इस तरह के एपिसोड को देखना भी रोचक रहता है। WWE में इस समय कई ऐसे सुपरस्टार्स है जो ड्राफ्ट के साथ अपनी नई शुरुआत करने वाले हैं। इससे सुपरस्टार्स को एक बार फिर फ्रेश स्टोरीलाइन और नए विरोधी मिलेंगे। SmackDown और Raw के एपिसोड द्वारा WWE दो दिन तक ड्राफ्ट कराएगा।This one's personal. HERE WE GO!#WWERaw @reymysterio @35_Dominik @WWERollins @WWE_Murphy pic.twitter.com/zhqtyKzzJE— WWE (@WWE) August 25, 2020ये भी पढ़ें:- 5 WWE स्टार्स जिनके असल जिंदगी में स्टैफनी मैकमैहन के साथ संबंध अच्छे नहीं रहे ऐसे में SmackDown के कई स्टार Raw में जाएंगे। WWE Raw ब्रांड के सुपरस्टार्स को भी SmackDown में भेजेगा। कुछ ऐसे Raw सुपरस्टार्स है, जिन्हें SmackDown में नहीं जाना चाहिए। इसलिए हम 5 Raw सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें ब्रांड नहीं बदलना चाहिए।5- सैथ रॉलिंस को Raw में ही रहना चाहिएHolier than thou.#WWERaw @WWERollins @WWE_Murphy pic.twitter.com/fwXbuZxsyN— WWE (@WWE) September 1, 2020 सैथ रॉलिंस अगर अभी बेबीफेस रहते तो शायद काफी अलग कहानी होती। अभी वो WWE के टॉप हील सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने पिछले कुछ समय में Raw पर बेबीफेस सुपरस्टार्स को अच्छा दिखाने में काफी मदद की है। SmackDown के पास इस समय टॉप स्टार के रूप में रोमन रेंस है और वो शायद ही ब्रांड बदलेंगे।ऐसे में सैथ रॉलिंस को Raw पर ही बने रहना चाहिए। वो हमेशा ही 3 घंटे के एपिसोड को अच्छा बनाने में मदद करते हैं। SmackDown में शायद ही इतनी अच्छी तरीके से फैंस को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाएंगे। ऐसे में उन्हें Raw पर रहते हुए मर्फी के साथ शानदार स्टोरीलाइन जारी रखना चाहिए। SmackDown में जाने से सैथ और मर्फी की स्टोरीलाइन खराब हो सकती हैं।ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए