WWE के 2021 के ड्राफ्ट की तारीख का खुलासा हो गया है। मैटमेन पॉडकास्ट के एंड्रयू ज़ेरियन (Andrew Zarian) के अनुसार WWE ड्राफ्ट मंडे नाइट रॉ (Raw) के 30 अगस्त के एपिसोड और स्मैकडाउन (SmackDown) के 3 सितंबर के एपिसोड में होगा।यह WWE SummerSlam 2021 के एक हफ्ते बाद शुरू होगा, जोकि 21 अगस्त (भारत में 22 अगस्त) 2021 को लास वेगास के एलीगेंट स्टेडियम में लाइव ऑडियंस के सामने होने वाला है।यह भी पढ़ें: WWE के मौजूदा चैंपियंस के ऊपर खतरनाक अटैक करने के बाद रोमन रेंस ने दिया चौंकाने वाला बयानअफवाहों की माने तो म्यूजिक आर्टिस्ट कार्डी बी इस इवेंट को होस्ट कर सकते हैं, जबकि वर्तमान WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड करेंगे।Hearing the WWE Draft is scheduled for 8/30 and 9/3.#WWE #WWERAW pic.twitter.com/hWIXNUqZfW— Andrew Zarian (@AndrewZarian) June 7, 2021एंड्रयू ज़ेरियन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह एक ट्रेडिशनल ड्राफ्ट होगा, न कि सुपरस्टार शेक-अप, हालांकि इसकी अभी तक WWE द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है।यह भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने साल 2021 में रिलीज कर दियाWWE सुपरस्टार्स को Raw और SmackDown में ट्रेड किया जाएगा ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंससालाना WWE ड्राफ्ट में साशा बैंक्स, ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस जैसे सुपरस्टार कंपनी में अपने वर्तमान ब्रांड के विपरीत Raw या SmackDown में जा सकते हैं। यह भी संभव है कि कई NXT सुपरस्टार्स की मेन रोस्टर में एंट्री हो सकती है।टैग टीमों और स्टेबलस को भी दो ब्रांडों के बीच अलग किया जा सकता है। पिछले दो ड्राफ्ट अक्टूबर के महीने में हुए थे, जिसमें 2019 में सुपरस्टार शेक-अप भी शामिल था।कुछ समय पहले WWE ने वाइल्ड कार्ड नियम भी पेश किया। इसके मुताबिक कुछ चुनिंदा सुपरस्टार अपने विपरीत ब्रांड्स में भी काम कर सकते हैं। WWE ड्राफ्ट मेन रोस्टर को एकदम रिफ्रेश कर देता है। जिसके बाद WWE सुपरस्टार्स के बीच कई रोचक स्टोरीलाइन देखने को मिलती है।हाल ही में बजट में कटौती की वजह से कई WWE सुपरस्टार्स को उनके कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया गया। रेटिंग में भारी गिरावट के बावजू भविष्य में Raw और SmackDown के नंबरों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो इस साल Money In the Bank मैच को जीत सकते हैंकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!