30 सेकंड में ड्रू मैकइंटायर की हार और WWE को नया चैंपियन मिलने के बाद भड़के फैंस ने ट्विटर पर निकाला गुस्सा

Elimination Chamber
Elimination Chamber

WWE को नया चैंपियन मिल गया है। ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) की 98 दिन बाद बादशाहत खत्म हो गई है। द मिज(The Miz) ने ड्रू मैकइंटायर के ऊपर मनी इन द बैंक कैश इन कर के WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली है। करीब 10 साल बाद दूसरी बार द मिज ने WWE चैंपियनशिप हासिल की है। द मिज इसके बाद काफी खुश नजर आए।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 विवादित बातें जो WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर असल जिंदगी में कह चुके हैं

WWE फैंस ने ड्रू मैकइंटायर की हार पर दी प्रतिक्रिया

WWE Elimination Chamber के मेन इवेंट में रेड ब्रांड का चैंबर मैच हुआ। यहां ड्रू मैकइंटायर अपनी चैंपियनशिप को एजे स्टाइल्स,जैफ हार्डी, रैंडी ऑर्टन,शेमस और कोफी किंग्सटन के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। चैंबर के अंदर अंत में एजे स्टाइल्स और ड्रू मैकइंटायर बचे हुए थे। मैकइंटायर ने क्लेमोर किक मारकर एजे स्टाइल्स को हरा दिया और अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी।

मैच के अंत में एजे स्टाइल्स को क्लेमोर किक मारकर ड्रू मैकइंटायर ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी। मैकइंटायर अपना जश्न मना रहे थे लेकिन पीछे से बॉबी लैश्ले ने बुरी तरह मैकइंटायर के ऊपर हमला कर दिया था। लैश्ले ने पहले मैकइंटायर को रिंग के बाहर ले जाकर बुरी तरह मारा और फिर रिंग के अंदर लॉक लगाकर मैकइंटायर की हालत खराब कर दी थी।मैकइंटायर जब पूरी तरह धराशाई हो गए थे तो द मिज ने एंट्री की। मिज ने अपना मनी इन द बैंक कैश इन करने का ऐलान कर दिया। मिज ने पहले एक मूव लगाकर मैकइंटायर को कवर किया लेकिन उन्होंने किकआउट कर दिया था। इसके बाद मिज ने अपना अंतिम फिनिशिंग मूव लगाकर ड्रू मैकइंटायर को हरा दिया। ड्रू मैकइंटायर की हार के बाद ट्विटर पर फैंस काफी गुस्से में नजर आए।

Ad

(WWE चैंपियन बनने पर द मिज को बधाई।)

Ad

(ओह माई गॉड यस।)

Ad

(मुझे नहीं लगता है कि अब ड्रू मैकइंटायर कभी WWE और यूनिवर्सल चैंपियन बन पाएंगे।)

Ad

(द मिज ने मनी इन द बैंक कैश इन किया। नया चैंपियन बेकार।)

Ad

(शॉकिंग लेकिन अब हील का टाइम है।)

Ad

(मिज के पास WWE चैंपियनशिप ज्यादा दिन तक नहीं रह पाएगी लेकिन चैंपियन बनते देख अच्छा लगा।)

Ad

(द मिज को बहुत बधाई।)

Ad

(ड्रू मैकइंटायर को WWE छोड़कर AEW जाना चाहिए। टोनी खान उनकी इज्जत करेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि वो कैसे चैंपियन है। विंस मैकमैहन और मिज बेकार है।)

Ad

(मुझे अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि मैकइंटायर की हार हो गई है।)

Ad

(बेकार)

Ad

(द मिज ने मैकइंटायर को हरा दिया है। अब मैकइंटायर कल सभी को बुरी तरह मारेंगे।)

Ad

(मेरे हिसाब से ये बहुत ही बेकार और मजाक वाला कैश इन मिज ने किया।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications