WWE Elimination Chamber में Roman Reigns द्वारा किए गए प्रदर्शन पर नज़र

WWE
रोमन रेंस का कैसा रहा है प्रदर्शन? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Performance Elimination Chamber: WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को अभी तक अगले प्रीमियम लाइव इवेंट एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2025) के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है। हालांकि, इस बात की पूरी उम्मीद है कि एकमात्र ट्राइबल चीफ आगामी इवेंट के जरिए जबरदस्त वापसी करते हुए WrestleMania के लिए अपनी कहानी की शुरुआत जरूर करेंगे।

Ad

रोमन रेंस का प्रदर्शन WWE Elimination Chamber में काफी जबरदस्त रहा है और आजतक वो इस इवेंट में एक भी सिंगल्स मैच नहीं हारे हैं। उन्होंने इसमें 6 मैच लड़े हैं, जिसमें 5 में उन्हें जीत मिली और एक सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2021, 2022 और 2023 में उन्होंने अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड किया, तो 2018 में उन्होंने चैंबर मैच को जीता था।

2015 में हुए Elimination Chamber में भले ही रोमन रेंस ने कोई मैच नहीं लड़ा था, लेकिन वो डीन एंब्रोज़ की मदद करने के लिए आगे आए थे। उन्होंने केन और सैथ रॉलिंस पर अटैक किया। खैर, इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको रोमन रेंस द्वारा Elimination Chamber में किए गए प्रदर्शन के बारे में बताने वाले हैं।

रोमन रेंस का WWE Elimination Chamber में प्रदर्शन कैसा रहा है?

-) Elimination Chamber 2013: द शील्ड (रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़) ने सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में जॉन सीना, रायबैक और शेमस को हराया था।

-) Elimination Chamber 2014: वायट फैमिली के ब्रे वायट, एरिक रोवन और ल्यूक हार्पर ने सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में द शील्ड के रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज़ को मात दी थी।

-) Elimination Chamber 2018: रोमन रेंस ने पहली बार मेंस चैंबर मैच में हिस्सा लिया था। उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन, जॉन सीना, इलायस, द मिज़, फिन बैलर और सैथ रॉलिंस को हराते हुए यह मैच जीता था और WrestleMania 38 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हासिल किया था।

youtube-cover
Ad

-) Elimination Chamber 2021: रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। रेंस ने ब्रायन को सबमिशन के जरिए शिकस्त देते हुए अपना टाइटल सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

-) Elimination Chamber 2022: गोल्डबर्ग ने रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। ट्राइबल चीफ ने दिग्गज को हराते हुए टाइटल अपने पास बरकरार रखा था।

-) Elimination Chamber 2023: रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन को सिंगल्स मैच में शिकस्त दी थी और इसी के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

youtube-cover

(नोट: रोमन रेंस साल 2017, 2019, 2020 और 2024 में हुए WWE Elimination Chamber इवेंट का हिस्सा नहीं बने थे।)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications