WWE एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी में सैथ रॉलिंस और रे मिस्टीरियो के बीच आय फॉर ए आय मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही सुपरस्टार्स ने पूरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में सैथ रॉलिंस ने जीत दर्ज की। हालांकि मैच जीतने के बाद ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।यह भी पढ़ें: WWE Extreme Rules रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 19 जुलाई 2020दरअसल मैच के अंतिम पलों में सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो की आंख को मैच की शर्त मुताबिक स्टील स्टेप्स पर रखा और इसी तरह मिस्टीरियो की आंख पर चोट लग गई है और रॉलिंस इस मैच को जीत गए। हालांकि सैथ रॉलिंस भी मिस्टीरियो की हालत देखकर खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी हालत भी खराब हो गई। सैथ रॉलिंस ने रिंग साइड एरिया के पास ही उल्टी करनी शुरू कर दी।So many uncomfortable feelings.#ExtremeRules #EyeForAnEye @WWERollins @reymysterio pic.twitter.com/DpNEqXea3Z— WWE Universe (@WWEUniverse) July 20, 2020इसके बाद लोकल डॉक्टर्स ने रे मिस्टीरियो को देखा और उन्हें बैकस्टेज लेकर गए। इस बीच सैथ रॉलिंस ने भी खुद को संभालते हुए चले गए, लेकिन उनकी हालत साफ तौर पर खराब नजर आ रही थी।More like it.#ExtremeRules #EyeForAnEye @WWERollins pic.twitter.com/YzzfsBEOHG— WWE (@WWE) July 20, 2020सैथ रॉलिंस ने कुछ हफ्तों पहले WWE RAW में रे मिस्टीरियो की आंख पर हमला किया थाआपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले रॉ के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो की आंख पर इसी तरह स्टील स्टेप्स पर रखकर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था। उस समय भी उनकी आंखों से खून निकलने लगा था।इसके बाद ही दोनों के बीच फिउड देखने को मिली और एक्सट्रीम रूल्स के लिए खतरनाक आय फॉर एन आय मैच का ऐलान हुआ। इस मैच में एक्शन की कोई कमी नहीं थी और यहां तक कि दोनों सुपरस्टार्स ने पूरी तरह से अपना गुस्सा एक दूसरे के ऊपर निकाला।एक्सट्रीम रूल्स के बाद ऐसा दिख रहा है कि यह फिउड खत्म हो गई है और सैथ रॉलिंस के लिए देखना होगा कि WWE आगे क्या सोचती है। दूसरी तरफ देखना होगा कि रे मिस्टीरियो का WWE के साथ फ्यूचर कैसा रहता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि WWE में मिस्टीरियो का यह आखिरी मैच है।यह भी पढ़ें: WWE Extreme Rules में हुए 3 चैंपियनशिप मैचों का विवादित अंत