WWE SLAMMY अवॉर्ड शो में आने वाले दिग्गजों की लिस्ट सामने आई

Enter caption

WWE नेटवर्क पर इस बुधवार स्लैमी अवॉर्ड 2020 का आयोजन होगा। इसका सीधा प्रसारण होगा। इस अवॉर्ड शो को WWE 24/7 चैंपियन आर ट्रुथ होस्ट करेंगे। अवॉर्ड कैटेगरी का भी पहले ही खुलासा हो गया है। इन अवॉर्ड्स को कौन देगा ये अभी तक मिस्ट्री बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स द्वारा किए गए खतरनाक अटैक और चीटिंग से रोमन रेंस को मिली थी करियर की सबसे करारी हार

WWE के इस अवॉर्ड शो में होगा कई दिग्गजों का जमावड़ा

WWE का ये बडा अवॉर्ड शो होने वाला है। इसके लिए तैयारियां भी कर ली गई है। दो WWE हॉल ऑफ फेमर इस शो में रहेंगे ये बात सामने आ गई है। इसके अलावा 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर भी इस अवॉर्ड शो में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा तीन बार के WWE चैंपियन मिक फॉली भी यहां रहेंगे। इस अवॉर्ड शो में कई दिग्गज और भी रहने वाले हैं। कंपनी इस शो को खास बनाना चाहती है। इसलिए इसे काफी हाइप किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- WWE TLC में रैंडी ऑर्टन द्वारा रिंग में द फीन्ड को जिंदा जलाने के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई

WWE दिग्गजों के अलावा कई सेलिब्रिटी भी इस अवॉर्ड शो में मौजूद रहेंगे। इस बात का ऐलान पहले ही किया जा रहा है। WWE स्लैमी अवॉर्ड शो के लिए सभी उत्साहित है। रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में भी इस चीज को काफी हाइप किया गया है। अभी कुछ दिग्गज इस शो में और भी शामिल होेंगे। इसके अलावा मौजूदा WWE सुपरस्टार्स भी रहेंगे। इस बार ये अवॉर्ड शो इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि अवॉर्ड के लिए काफी जद्दोजहद होने वाली है। कई नए सुपरस्टार्स ने इस साल खास जलवा अपना दिखाया है।

इस अवॉर्ड शो को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। WWE फैंस भी इसे देखने के लिए काफी उत्साहित है। पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा चर्चा में ये शो है। इस बार होस्ट भी आर ट्रुथ है। आर ट्रुथ यहां पर कुछ अलग जरूर करेंगे। इस चीज को देखने के लिए फैंस तैयार है। WWE नेटवर्क पर ये अवॉर्ड शो खास अंदाज में प्रसारित किया जाएगा। WWE ऑफिशियल के भी कई लोग वहां पर मौजूद रहेंगे। कई तरह के अवॉर्ड्स यहां पर दिए जाएंगे। अब ये देखना होगा कि किसे क्या मिलता है।

ये भी पढ़ें;- WWE TLC में आग के बीच हुए मैच में मचा बवाल, 33 साल के सुपरस्टार को रिंग में जिंदा जलाया गया

Quick Links