भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali ने वर्कआउट करते हुए दिखाया अपना दम, वीडियो डालकर फैंस को चौंकाया

पूर्व WWE सुपरस्टार और हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली
पूर्व WWE सुपरस्टार और हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली

The Great Khali: WWE हॉल ऑफ फेमर (Hall of Famer) द ग्रेट खली (The Great Khali) ने सोशल मीडिया पोस्ट पर वर्कआउट का वीडियो डालकर अपना दम दिखाया और फैंस को चौंकाया। खली अब WWE में रेसलिंग से दूर हैं लेकिन खुद को फिट रखने के लिए वह वर्कआउट करते रहते हैं।

Ad

द ग्रेट खली ने नवंबर 2017 में कंपनी से दूरी बना ली थी। वह इसके बावजूद कंपनी के अलग अलग इवेंट्स में नजर आते रहे हैं। खली 2018 में सऊदी अरब में हुए Greatest Royal Rumble मैच में रिंग के अंदर नजर आए थे। वह इसके बाद भी कंपनी के इवेंट में दिखाई दिए हैं।

उन्होंने भारत में हुए Superstar Spectacle 2023 में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस दौरान उन्होंने एक और मैच की बात कहकर फैंस को उत्साहित कर दिया था। उन्होंने इसके बाद कई वर्कआउट वीडियो डाले और यह उसी कड़ी में अगला वीडियो है।

आप द ग्रेट खली का वीडियो यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE Hall of Famer द ग्रेट खली ने कंपनी ज्वाइन करने से पहले के अपने संघर्ष की दी जानकारी

द ग्रेट खली ने Time Today के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें WWE ज्वाइन करने से पहले किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने साथ ही बताया कि कैसे उनके लिए अंग्रेजी सीखना मुश्किल था और किस तरह की परेशानी आई। उन्होंने कहा,

"मैं पहली बार USA 2000 में गया था। मैंने सही रूप में रेसलिंग वहीं जाकर सीखी। मैं एक साल तक बड़ी मुश्किलों का सामना करता रहा था। मैं आगे अपना भविष्य नहीं देख पा रहा था क्योंकि मुझे उस समय अंग्रेजी इतनी अच्छी तरह से नहीं आती थी। उसके साथ ही मेरे कोई दोस्त नहीं थे, रहने की कोई जगह नहीं थी, कोई कार नहीं थी, कुछ भी नहीं था। मैं एक साल तक ऐसे ही संघर्ष करता रहा था। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उसके बाद WWE में काम मिल गया था। 2001 के बाद मैं जापान चला गया था और वहां चार साल तक रेसलिंग की। वहां तो स्थिति और बुरी है, क्योंकि किसी को अंग्रेजी ही नहीं आती है। मैंने वहां चार साल काम किया। मैंने हॉलीवुड फिल्म में काम किया। उस फिल्म के बाद मैं WWE के साथ रेसलिंग में वापस आ गया था।"

द ग्रेट खली ने 2007 में हुए 20 मैन बैटल रॉयल में अपनी पहली और इकलौती वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। उन्हें यह मौका इसलिए मिला था क्योंकि ऐज ने चोट के चलते अपनी चैंपियनशिप को छोड़ दिया था। वह 61 दिन बाद हुए Unforgiven में ट्रिपल थ्रेट मैच में इसको बतिस्ता के हाथों हार गए थे। इस मैच में उनके सामने रे मिस्टिरियो भी थे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications