WWE में लड़ने वाले सभी भारतीय Superstars और उनके द्वारा जीते गए सबसे बड़े मैचों पर नजर

WWE में भारत के कई सुपरस्टार्स बड़े-बड़े मैच लड़ चुके हैं
WWE में भारत के कई सुपरस्टार्स बड़े-बड़े मैच लड़ चुके हैं

WWE: WWE के लिए भारत एक बहुत बड़ी बिजनेस मार्केट है और उसकी वजह से कंपनी ने हमेशा ही भारतीय रेसलर्स में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। द ग्रेट खली (The Great Khali) ने भारत के परचम को कंपनी में बहुत बड़े स्तर पर पहुँचाया और उसके बाद भारत से रेसलर्स का WWE में जाना जारी है।

एक तरफ जहाँ पुरुषों ने यहाँ जगह बनाई है तो वहीं महिलाओं ने भी अपने काम से भारत का नाम रौशन किया है। कविता देवी एक ऐसी ही भारतीय रेसलर हैं जिन्होंने NXT में एंट्री करने से पहले WrestleMania में अपना इन रिंग डेब्यू कर लिया था।

इस समय वीर महान, शैंकी, सौरव गुर्जर, गुरु राज जैसे भारतीय सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं। आइए आपको उन भारतीय रेसलर्स के बारे में बताते हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

(नोट: WWE में काम कर रहे/ चुके सिंह ब्रदर्स, जिंदर महल और ऑथर्स ऑफ पेन के अकम का जिक्र इस आर्टिकल में नहीं किया जा रहा है क्योंकि वो भले ही भारतीय मूल के हैं लेकिन उनका जन्म भारत में नहीं हुआ है।)

#9 WWE सुपरस्टार गुरु राज

भारतीय रेसलर और हाई-फ्लाइंग एक्शन के लिए मशहूर गुरु राज WWE में काफी शानदार काम कर रहे हैं। इस समय वो NXT ब्रांड और 205 Live में परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि मेन रोस्टर में उनका डेब्यू नहीं हुआ है। उन्होंने एशहर हेल और जेक एट्लस को हराया हुआ है। इसके अलावा उनका सबसे बड़े मैच फिन बैलर के खिलाफ हुआ था, जिसमें उनकी हार हुई थी।

#8 सौरव गुर्जर

सौरव गुर्जर अभी भी WWE का हिस्सा हैं
सौरव गुर्जर अभी भी WWE का हिस्सा हैं

सौरव गुर्जर भारत में ग्वालियर से ताल्लुक रखते हैं। इन्होंने अपने करियर में काफी मैच लड़े हैं जिनमें से कुछ भारत में हुए थे। इन मैचों के दौरान इन्हें डेडली डांडा कहा जाता था। ये अपनी पकड़ को इस तरह से बनाते थे कि विरोधी के पास टैप आउट करने के अलावा कोई चारा नहीं होता था।

इन्होंने WWE में काम करते हुए कई मैच जीते हैं। इन्होंने लाइव टीवी में भी काम किया है जहाँ ये एक पौराणिक किरदार करते थे जो इनकी कद काठी से मेल खाता था। इन्होंने WWE Superstar Spectacle में जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स को हराया हुआ है। अभी यह WWE का हिस्सा हैं और अब वो सांगा के रूप में परफॉर्म कर रहे हैं।

#7 जीत रामा

जीत रामा अब WWE का हिस्सा नहीं हैं
जीत रामा अब WWE का हिस्सा नहीं हैं

जीत रामा WWE का हिस्सा काफी सालों से रहे और कई जबरदस्त मैच भी इस बीच उन्होंने लड़े हैं। इन्होंने भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि उस दिन प्राप्त की जब ये WWE Superstar Spectacle का हिस्सा बने थे। इस मैच के दौरान उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स से था। अब ऐसे में परिणाम के बारे में समझना आसान है।

इन्हें इस मैच में तो हार मिली थी लेकिन इन्होंने लोगों के दिल जीत लिए थे। रेसलिंग में आप अपने नाम और काम से कैसा प्रभाव ड़ालते हैं वो ज्यादा मायने रखता है। ये बात किसी नए रेसलर के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जो अभी अपने करियर को आगे बढ़ाने के प्रयास कर रहा हो। इन्होंने डेक्सटर ल्यूमिस और रिडिक मॉस सरीखे रेसलर्स को हराया हुआ है और कविता देवी के साथ मिलकर इन्होंने मिक्स टैग टीम में कोना रीव्स और वनेसा बॉर्न को हराया है। अभी यह WWE का हिस्सा नहीं हैं और उन्हें रिलीज किया जा चुका है।

#6 रिंकू सिंह

रिंकू सिंह अब Raw में वीर महान के साथ जुड़े हुए हैं
रिंकू सिंह अब Raw में वीर महान के साथ जुड़े हुए हैं

नवाबों के शहर लखनऊ में जन्में रिंकू सिंह को रेसलिंग करना बेहद पसंद था। ये हमेशा ही एक्शन करते रहते थे और फिटनेस को लेकर भी इनकी दिलचस्पी देखते ही बनती है। इसके बाद इन्हें WWE के ट्राई आउट में हुनर दिखाने का मौका मिला। इन्होंने मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और ट्राई आउट में मौजूद लोगों को खासा प्रभावित किया।

अब तक अपने रेसलिंग करियर में वीर महान ने काफी जबरदस्त काम किया है और वो कई दिग्गज सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं। इसमें जिंदर महल, सिंह ब्रदर्स, ड्रू मैकइंटायर और जैफ हार्डी जैसे सुपरस्टार्स के नाम शामिल हैं।

#5 सरीना संधू

सरीना संधू
सरीना संधू

इंदर मुंडी के असली नाम और सरीना संधू के रिंग नाम के साथ काम करने वाली संधू ने WWE में सिर्फ एक ही मैच लड़ा है और वो WWE Superstar Spectacle में हुआ था। सरीना संधू ने WWE Superstar Spectacle में जो मैच लड़ा था उसमें इनके साथ विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर थीं जबकि इनके सामने बेली और नटालिया थीं। इस मैच में इन्हें अपने प्रदर्शन को दिखाने का मौका मिला और इन्होंने मौके को जाने नहीं दिया। फैंस को इनका काम काफी पसंद आया था। संधू और शार्लेट की टीम को इस मैच में जीत मिली थी।

#4 जायंट ज़ंजीर

पूर्व WWE सुपरस्टार जायंट ज़ंजीर
पूर्व WWE सुपरस्टार जायंट ज़ंजीर

भारत के पंजाब में जन्में जायंट ज़ंजीर ने रेसलिंग में रेसलर्स को चित करने की ट्रेनिंग बचपन से ही दंगलों के माध्यम से प्राप्त करनी शुरू कर दी थी। सात फुट और दो इंच लंबे ज़ंजीर ने रिंग में बेहद अच्छा काम करने से पहले अपने हुनर को निखारा और खुद को साबित किया।

ट्राई आउट में अपने प्रदर्शन से WWE की टीम को इम्प्रेस करने वाले इस रेसलर ने अपने WWE करियर में सिर्फ एक ही मैच लड़ा है जो WWE Superstar Spectacle में हुआ था। इस मैच को इन्होंने जीता था और इसमें इनके साथ दिलशेर शैंकी, रे मिस्टीरियो और रिकोशे शामिल थे। इनके विरोधियों में सिजेरो, डॉल्फ जिगलर, किंग कॉर्बिन और शिंस्के नाकामुरा थे और ऐसे रेसलर्स को हराना एक बड़ी उपलब्धि है। हालांकि अभी जंजीर WWE का हिस्सा नहीं हैं और उन्हें रिलीज किया जा चुका है।

#3 शैंकी

WWE सुपरस्टार दिलशेर शैंकी
WWE सुपरस्टार दिलशेर शैंकी

गुरविंदर सिंह को हम सब दिलशेर शैंकी के नाम से जानते हैं। ये WWE का हिस्सा बनने से पहले खली की अकेदमी में काम करते थे। इसके बाद इन्होंने जिस तरह से काम किया वो सबकी नजरों में आया और WWE भी इससे अछूता नहीं रहा। कंपनी ने इन्हें अपने साथ जोड़ने का फैसला किया।

इसके बाद इन्हें परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग दी जाने लगी। ये WWE Superstar Spectacle में मैच लड़ते हुए नजर आए थे और इस मैच में इन्हें जीत मिली थी। उसके बाद इन्हें इस साल जिंदर महल और वीर के साथ देखा गया। ये एक बड़ी कद काठी के रेसलर हैं जो खली के स्तर का काम कर सकते हैं। इनके विरोधी सिजेरो, डॉल्फ जिगलर, किंग कॉर्बिन और शिंस्के नाकामुरा थे और ऐसे रेसलर्स को अपने पहले मैच में ही हरा देना इनके उज्ज्वल भविष्य के बारे में काफी कुछ कहता है। इसके अलावा वो जैफ हार्डी, अली और मंसूर जैसे सुपरस्टार्स को भी हराया हुआ है। अभी वो SmackDown में जिंदर महल के साथ टीम बनाकर परफॉर्म कर रहे हैं।

#2 कविता देवी

कविता देवी
कविता देवी

भारत के लिए ये वो गौरवशाली पल था जब भारतीय महिला रेसलर ने WWE के पटल पर अपनी एक छाप छोड़ी थी। WWE के ट्राई आउट का हिस्सा बनीं खली के द्वारा ट्रेन की गई कविता देवी ने सबको चौंका दिया था। हर कोई ट्राई आउट के दौरान ही इन्हें अपना अगला विरोधी मान चुका था।

रेसलिंग में जब आप लोगों के खासकर विरोधियों के भी पसंदीदा हो जाएं तो ये एक संकेत है कि आप में अद्भुत प्रतिभा है। इन्होंने परफॉर्मेंस सेंटर में काम किया और NXT में डेब्यू करने से पहले ही ये WrestleMania में विमेंस बैटल रॉयल का हिस्सा बन चुकी थीं। ये मे यंग क्लासिक का भी हिस्सा थीं। 21 मैचों में से सात में जीत दर्ज करने वाली कविता देवी भारतीय महिला रेसलर्स के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं। इन्होंने डोना पुराज़ो और रेचल एलरिंग को सिंगल्स एक्शन में एवं मिक्स एक्शन में कोना रीव्स और वेनेसा बॉर्न को हराया हुआ है।

#1 द ग्रेट खली

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

द ग्रेट खली वो पहले भारतीय थे जिन्हें रेसलिंग कंपनी WWE में अपना नाम करने का मौका मिला था। भारतीय दिग्गज खली ने अपने करियर के पहले ही दिन रेसलिंग के सबसे बड़े नाम द अंडरटेकर को एक चॉप से धराशाई कर दिया था। इनकी एंट्री देखकर सभी चौंक गए थे। इनका काम ही इन्हें महान बनाता है। WWE हॉल ऑफ फेम में पहले भारतीय रेसलर का खिताब पाने वाले खली ने अपने रेसलिंग करियर में काफी लड़े हैं। WWE में द ग्रेट खली ने जॉन सीना, द अंडरटेकर, शॉन माइकल्स जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स को शिकस्त दी हुई है।