WWE Royal Rumble में चैंपियन के स्पीयर ने उड़ाया गर्दा, सोशल मीडिया पर व्यूज की बाढ़, कंपनी मालामाल

WWE
Royal Rumble में हुए बड़े मुकाबले (Photo: WWE.com)

Bron Breakker Spear Makes Huge Record: WWE Royal Rumble 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। शो में मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच सहित चार मुकाबले देखने को मिले। हमेशा की तरह इस बार भी कुछ बड़े रिकॉर्ड बने। मेंस रंबल मैच में बहुत ही चौंकाने वाले पल दिखे। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) ने प्रसिद्ध यूट्यूबर IShowSpeed को खतरनाक स्पीयर दिया था। इसकी क्लिप ने अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और कंपनी मालामाल हो गई है।

Ad

IShowSpeed ने रंबल मैच में अकीरा टोज़ावा की जगह एंट्री की थी। वो रिंग में आकर बहुत खुश हुए। फैंस ने भी उन्हें चीयर किया। हालांकि, उनकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें ऐसा स्पीयर दिया कि वो उसके बाद खड़े नहीं हो पाए। ब्रेकर ने अपनी रफ्तार से सभी को हैरान कर दिया था। आपको बता दें ब्रॉन की इस क्लिप को 24 घंटे के भीतर 300 मिलियन व्यूज मिले हैं। ये अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्लिप बन गई हैं।

Ad

WWE Royal Rumble 2025 में क्या-क्या हुआ?

Royal Rumble 2025 की शुरुआत विमेंस रॉयल रंबल मैच से हुई थी। एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर ने शानदार वापसी की। दोनों को देखकर फैंस खुश हो गए थे। फ्लेयर ने मुकाबले में जीत हासिल कर अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता। इसके बाद WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए DIY और मोटर सिटी मशीन गन्स के बीच 2 आउट ऑफ 3 फॉल्स मैच हुआ। DIY ने अपने टाइटल को जबरदस्त अंदाज में रिटेन किया।

कोडी रोड्स ने भी लैडर मैच में केविन ओवेंस के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों के बीच बहुत ही खतरनाक मुकाबला हुआ था। अंत में कोडी ने बड़ी मुश्किल से केविन को धराशाई कर अपना टाइटल रिटेन किया। मेंस रॉयल रंबल मैच में भी काफी धमाल मचा। रोमन रेंस ने चार स्टार्स को एलिमिनेट किया। हालांकि, बाद में उन्हें और सैथ रॉलिंस को साथ में सीएम पंक ने बाहर का रास्ता दिखाया। मुकाबले के अंत में जे उसो ने जॉन सीना को एलिमिनेट कर अपने करियर में पहली बार रंबल मैच जीता।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications