WWE के पूर्व सुपरस्टार ल्यूक हार्पर का 41 साल की उम्र में निधन हो गया, इस खबर के बाद रेसलिंग वर्ल्ड में सन्नाटा छा गया है। AEW के ऑफिशिल ट्विटर हैंडल से ल्यूक हार्पर (ब्रॉडी ली) के निधन की खबर सामने आई। अब WWE ने भी अपने पूर्व चैंपियन ल्यूक हार्पर पर एक भावुक बयान जारी किया है।ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021: संभावित मैच कार्ड और नतीजों की भविष्यवाणीWWE में ल्यूक हार्पर इंटरकॉन्टिनेंट चैंपियन के साथ साथ टैग टीम चैंपियन रहे हैं। ल्यूक हार्पर को फैंस काफी पसंद करते थे जबकि उनके किरदार को पसंद किया गया है। WWE ने अपने बयान में ल्यूक हार्पर के करियर को बयां किया है कि कैसे उन्होंने शुरुआत की और कहां तक उनका करियर गया।WWE ने ल्यूक हार्पर पर क्या बोला?WWE बड़े दुख के साथ बताने जा रहा है कि जॉन हूबर जिसको WWE के फैंस ल्यूक हार्पर के नाम से जाने जाते थे उनका 41 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। ल्यूक हार्पर को रेसलिंग रिंग में ब्रॉडी ली के नाम से भी लोग जानते थे। हूबर काफी शांत और अच्छे इंसान थे उन्होंने काफी सारे क्रिएटिव सुझाव में मदद की है। इंडी सर्किट में काम करने के बाद उन्हें NXT में लाया गया और फिर वायट फैमिली का हिस्सा बने। बाद में उन्होंने एरिक रोवन के साथ टीम बनाई। वायट फैमिली में रहते हुए उन्होंने केन, डेनियल ब्रायन, द शील्ड, जॉन सीना और द उसो को टक्कर दी है। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए डॉल्फ जिगलर से लड़ाई की। ब्लजिन ब्रदर्स बनकर टैग टीम चैंपियनशिप को जीता। रेसलमेनिया 34 में उनके ट्रिपल थ्रेट मैच शानदार था। WWE हूबर के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"WWE is saddened to learn that Jon Huber, known to WWE fans as Luke Harper, passed away today at age 41. WWE extends its condolences to Huber’s family, friends and fans.https://t.co/hZnBguE4Mj— WWE (@WWE) December 27, 2020This hurts. Everyone at BT Sport sends their condolences to the friends and family of Jon Huber. A great wrestler. A great performer. A great father. 1979-2020#RIPBrodieLee ❤️ pic.twitter.com/JSD7Yj3MZJ— WWE on BT Sport (@btsportwwe) December 27, 2020ब्रे वायट और ल्यूक हार्पर ने WWE मेन रोस्टर में साथ में डेब्यू किया था। एरिक रोवन भी उनके साथ थे। साल 2013 में ये आए थे। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने बाद में साल 2015 में वायट फैमिली ज्वाइन की थी। पिछले साल 2019 में WWE से उन्हें रिलीज कर दिया गया था और इसके बाद वो AEW में गए।ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रिया