WWE हॉल ऑफ फेमर जिम रॉस (Jim Ross) ने खुलासा किया है कि विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने जब ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) से पहली बार मुलाकात की तो उन्होंने कैसी प्रतिक्रिया दी।ब्रॉक ब्रॉक लैसनर ने पहली बार साल 2000 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। ब्रॉक लैसनर WWE के लिए एक बड़ी संभावना के रूप में उभरकर सामने आये। WWE में डेब्यू से पहले उन्होंने NCAA हैवीवेट और NCAA ऑल-अमेरिकन चैम्पियनशिप जीती थी।यह भी पढ़ें: WWE ने भारतीय सुपरस्टार को दिया बड़ा झटका, Raw में जिंदर महल के साथ नहीं दिखने का कारण सामने आयाTalkSPORT के एलेक्स मैकार्थी के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूर्व WWE कमेंटेटर जिम रॉस ने कहा कि विंस मैकमैहन ने पहली बार ब्रॉक लैसनर से मिलने के साथ ही यह अंदाजा लगा लिया था कि वह भविष्य के बड़े WWE सुपरस्टार से मिल रहे हैं। ब्रॉक लैसनर के बारे में बात करते हुए मैंने मैकमैहन से कहा, मैं जिस नए लड़के की भर्ती कर रहा हूं वह आज रात यहां है। अगर आपको मौका मिले तो मैं चाहूंगा कि आप उसे जरूर मिलकर जाएं। विंस मैकमैहन भी ब्रॉक लैसनर से मिलने को तैयार थे। ब्रॉक लैसनर गेरी ब्रिस्को के साथ खड़े थे। विंस ने यू-टर्न लिया और सीधे ब्रॉक की ओर इशारा किया - उन्होंने ब्रॉक को पहले कभी नहीं देखा था।रॉस ने कहा, मुझे विंस मैकमैहन अच्छी तरह जानते थे क्योंकि मैं हर दिन विंस से मिलता था। मैंने कहा, हमें यह बच्चा मिल गया है और इसे हम साइन करने जा रहे हैं और यह बहुत असाधारण रेसलर साबित हो सकते हैं। आपको भी यह बहुत पसंद आएंगे। इसलिए जब विंस की नजर ब्रॉक लैसनर पर पड़ी, तो वह जानते थे कि वह भविष्य के बड़े सुपरस्टार से मिल रहे हैं।WWE के लिए ब्रॉक लैसनर जैसा सुपरस्टार मिलना किसी सोने की खदान मिलने से कम नहीं था। क्योंकि WWE में आने के साथ ही ब्रॉक लेसनर आकर्षण का केंद्र बन गए, और खुद को रेसलिंग बिजनेस में सबसे प्रमुख रेसलर्स में से एक के रूप में स्थापित किया।यह भी पढ़ें: 5 कारणों से WWE Hell In a Cell में जिमी उसो को रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहिएWWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के साथ ब्रॉक लैसनर का रिश्ताब्रॉक लेसनर और विंस मैकमैहनविंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर के बिजनेस रिलेशन से दोनों को काफी फायदा हुआ है। WWE चेयरमैन लगातार ब्रॉक लेसनर पर भरोसा करते थे। खासकर अगर किसी बड़े इवेंट को सफल बनाना हो या फिर मंडे नाइट Raw की रेटिंग, ब्रॉक लेसनर हमेशा विंंस मैकमैहन की पहली पसंद होते थे।WHAT?!?!?!THE BEAST IS HERE!!! @BrockLesnar is on #SDLive!!! pic.twitter.com/NE8SkoPffU— WWE (@WWE) September 18, 2019विंस मैकमैहन को ब्रॉक लैसनर के प्रति हमेशा एक उदार व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। ब्रॉक लेसनर WWE में कुछ खास मौकों पर ही रिंग में आते थे। इसके बावजूद भी वह कमाई के मामले में अन्य सुपरस्टार्स से कहीं आगे हैं। द बीस्ट वर्तमान में एक फ्री एजेंट है, लेकिन यह संभव है कि वह भविष्य में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं।यह भी पढ़ें: रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के खिलाफ मदद के लिए सिजेरो को मिला फेमस WWE सुपरस्टार का साथ, दिया बड़ा ऑफरWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।