Royal Rumble में वापसी करने वाले WWE दिग्गज का बदला ब्रांड, इस शो में दिखेगा जलवा, हुआ बड़ा ऐलान

Ujjaval
WWE दिग्गज का ब्रांड बदला (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज का ब्रांड बदला (Photo: WWE.com)

AJ Styles Officially Part Raw: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) में फैंस को एक धमाकेदार रिटर्न देखने को मिला। एजे स्टाइल्स ने चौंकाने वाली वापसी करके फैंस का दिल जीत लिया। स्टाइल्स ब्रेक पर जाने से पहले SmackDown ब्रांड का हिस्सा थे लेकिन फैंस उनकी वापसी के बाद फ्रेश शुरुआत के कयास लगा रहे थे। अब कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। उनका ब्रांड बदल गया है और अब वो दूसरे शो पर जलवा बिखेरेंगे।

Ad

एडम पीयर्स का Raw के हालिया एपिसोड में एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था। इसी बीच उन्होंने ट्रांसफर विंडो का जिक्र करके बताया कि इसका जल्द ही अंत होने वाला है। एडम ने इसी के साथ Raw ब्रांड के सबसे नए सदस्य के रूप में एजे स्टाइल्स का स्वागत किया। इसपर फैंस का रिएक्शन काफी शानदार था। सभी फिनॉमिनल वन को लेकर लिए गए इस फैसले से बेहद खुश नज़र आए। WWE ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एडम पीयर्स के ऐलान को ऑफिशियल करके पोस्ट शेयर कर दी।

आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स का Royal Rumble में आना क्यों बड़ा सरप्राइज था?

एजे स्टाइल्स ने 4 अक्टूबर 2024 को WWE SmackDown के एपिसोड में काफी समय के ब्रेक के बाद आखिर वापसी की। हालांकि, कार्मेलो हेज के खिलाफ मैच लड़ते हुए वो चोटिल हो गए। इसी वजह से मुकाबला आगे नहीं बढ़ पाया और एजे को बैकस्टेज ले जाया गया। स्टाइल्स इसी के कारण महीनों तक ब्रेक पर रहे। उन्हें लिसफ्रैंक इंजरी हुई। स्टाइल्स ने कुछ समय पहले अपडेट देते हुए बताया था कि अभी उनके लिए चोट से ठीक होना मुश्किल है। एजे स्टाइल्स के इस ऐलान के चलते उनके मेंस Royal Rumble मैच में वापसी करने के चांस बेहद कम हो गए थे।

जब 2025 के मेंस रंबल मुकाबले में फिनॉमिनल वन का थीम सॉन्ग बजा, तो सभी बेहद खुश हो गए। स्टाइल्स ने 21वें नंबर पर एंट्री की और मैच में शानदार तरीके से बवाल मचाया। इसी बीच स्टाइल्स ने अपने पूर्व विरोधी एलए नाइट को भी एलिमिनेट किया। बाद में सोशल मीडिया स्टार लोगन पॉल ने उन्हें बाहर करके फैंस को हैरान कर दिया। स्टाइल्स अब WWE Raw का हिस्सा बन चुके हैं। इसी वजह से देखना होगा कि उनका प्रदर्शन रेड ब्रांड में किस तरह का रहता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications