CM Punk & Drew Mcintyre: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच के दौरान सीएम पंक (CM Punk) चोटिल हो गए थे। रॉ (Raw) के आखिरी एपिसोड में पंक ने आकर अपनी चोट का ऐलान किया और बताया कि वो रेसलमेनिया (WrestleMania) मिस करने वाले हैं। ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के मूव द्वारा वो चोटिल हुए थे और Raw में भी स्कॉटिश स्टार ने पंक पर हमला किया था। इसके बाद से सीएम पंक की एक खास पोस्ट वायरल हो रही है। ड्रू मैकइंटायर ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी।
सीएम पंक ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक वीडियो साझा की। यहां कोडी रोड्स एरीना में एंट्री करने से पहले सीएम पंक से मिलते हैं। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और पंक काफी भावुक नज़र आ रहे थे। इसी बीच पंक ने अमेरिकन नाईटमेयर को अपनी स्टोरी को खत्म करने के लिए कहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।
सीएम पंक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोड्स से हुई मुलाकात की वीडियो को साझा किया। उन्होंने यहां लिखा,
"किसी कारण से यह रास्ता बना हुआ है।"
आप नीचे सीएम पंक की इंस्टाग्राम स्टोरी देख सकते हैं:
![WWE दिग्गज सीएम पंक की पोस्ट का स्क्रीनशॉट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/3d460-17067396313707-1920.jpg?w=1460?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/3d460-17067396313707-1920.jpg?w=1460?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/3d460-17067396313707-1920.jpg?w=1460?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/3d460-17067396313707-1920.jpg?w=1460?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/3d460-17067396313707-1920.jpg?w=1460?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/3d460-17067396313707-1920.jpg?w=1460?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/3d460-17067396313707-1920.jpg?w=1460?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/3d460-17067396313707-1920.jpg?w=1460 1920w)
ड्रू मैकइंटायर ने भी कोडी रोड्स और सीएम पंक की इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यहां सीएम पंक पर Raw में हमला करने के बाद एप्रन के करीब आकर बेस्ट इन द वर्ल्ड को स्माइल करते हुए देखने की फोटो पोस्ट की। इसके द्वारा मैकइंटायर बताना चाह रहे हैं कि वो पंक का सपना पूरा नहीं होने से बहुत खुश हैं।
आप नीचे ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट देख सकते हैं:
WWE सुपरस्टार Drew Mcintyre ने CM Punk पर लगातार साधा निशाना
ड्रू मैकइंटायर लगातार सोशल मीडिया पर आकर सीएम पंक की बेइज्जती करने की कोशिश कर रहे हैं। थोड़े समय पहले ही उन्होंने एक प्रसिद्ध क्वोट साझा किया, जो उनके Raw के प्रोमो से मिलता-जुलता है। ड्रू ने Raw में कहा था कि वो पंक के चोटिल होने की ही प्रार्थना कर रहे थे। उन्होंने इससे जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करके बेस्ट इन द वर्ल्ड का मजाक बनाया।
आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं:
ड्रू मैकइंटायर ने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट की एक वीडियो पोस्ट की। उन्होंने यहां पंक के ट्राइसेप में आई चोट का मजाक बनाते हुए कहा,
"अब ट्राइसेप को टियर करने का समय आ गया है।"