WWE दिग्गज CM Punk ने चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट, वर्कआउट के दौरान फेमस रेसलर का जिक्र करते हुए कही दिल छू लेने वाली बात

WWE सुपरस्टार सीएम पंक को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार सीएम पंक को लेकर अहम जानकारी

CM Punk: WWE सुपरस्टार सीएम पंक (CM Punk) इस समय इंजरी के कारण एक्शन से दूर चल रहे हैं। अब उन्होंने अपनी ऑर्म इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Royal Rumble 2024 में हुए मेंस रंबल मैच में सीएम पंक ने भी हिस्सा लिया था। अंत में उन्हें कोडी रोड्स ने एलिमिनेट किया था। इस मुकाबले में उन्हें चोट लग गई थी। Raw के एपिसोड में उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी। इंजरी के कारण पंक को WrestleMania 40 से भी बाहर होना पड़ा।

प्लान के मुताबिक पहले उनका मुकाबला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस के साथ तय किया गया था। पंक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इंजर्ड ऑर्म के साथ वर्कआउट करते हुए वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को अपना स्पिरिट एनिमल बताया। पंक वर्कआउट करके यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वो जल्दी फिट हो रहे हैं।

WWE Raw में अगले हफ्ते सीएम पंक करेंगे धमाकेदार वापसी

सीएम पंक का WrestleMania 40 में भी बहुत बड़ा रोल रह सकता है। इस बात का अगले हफ्ते होने वाले Raw के एपिसोड में पता चल जाएगा। पंक की अगले हफ्ते रेड ब्रांड के शो में वापसी होगी। ये शो पंक के होमटाउन शिकागो में आयोजित होगा।

पंक शिकागो में वापसी कर फैंस को कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज जरूर देंगे। वो आगे के अपने प्लान के बारे में बता सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वो WrestleMania 40 को होस्ट कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर WWE को बहुत फायदा होगा। बिजनेस के लिहाज से भी कंपनी को फायदा मिलेगा।

WrestleMania 40 की नाईट 2 में सैथ रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। आप सभी को पता है कि पंक की इंजरी के बाद से लगातार ड्रू उनके ऊपर तंज कस रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि रॉलिंस और मैकइंटायर के बीच होने वाले मुकाबले में पंक गेस्ट रेफरी की भूमिका निभा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर यहां से ड्रू और पंक की राइवलरी आगे देखने को मिल सकती है। WWE ने कुछ ना कुछ बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। फैंस अब अगले हफ्ते वाले रेड ब्रांड के शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Quick Links