WWE: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के बाद द वाइजमैन पॉल हेमन (Paul Heyman) ने एजे स्टाइल्स (AJ Styles) को मैसेज भेजा। द ब्लडलाइन (The Bloodline) ग्रुप पिछले कुछ समय से एलए नाइट (LA Knight) के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा है। इसी बीच ग्रुप के पुराने दुश्मन रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और एजे स्टाइल्स (AJ Styles) भी वापस आ गए हैं, जिस वजह से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिख रही हैं। रैंडी ऑर्टन और एजे स्टाइल्स दोनों ने ही साफ कर दिया है कि वो द ब्लडलाइन से अपना बदला चाहते हैं।
SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में एजे स्टाइल्स का सामना सोलो सिकोआ से हुआ था। इस मैच में इन दोनों ही स्टार्स ने जीत हासिल करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी। ये मुकाबला पूरा नहीं हो सका था और रोमन रेंस ने बीच में आकर स्टाइल्स पर हमला कर दिया था। इसके बाद जबरदस्त बवाल मचा। अब पॉल हेमन ने एजे स्टाइल्स का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया और कहा कि एजे स्टाइल्स, सोलो की क्रिसमस की लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने इस मैच की एक फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,
"सोलो ने अपनी लिस्ट को देखा है, उन्होंने दो बार अपनी लिस्ट चेक की है। एजे स्टाइल्स शरारती व्यक्ति हैं!
![पॉल हेमन ने एजे स्टाइल्स का मजाक बनाते हुए इस फोटो को शेयर किया है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/2226e-17034749462210-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/2226e-17034749462210-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/2226e-17034749462210-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/2226e-17034749462210-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/2226e-17034749462210-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/2226e-17034749462210-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/2226e-17034749462210-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/2226e-17034749462210-1920.jpg 1920w)
WWE ने बुक किया Randy Orton vs AJ Styles vs LA Knight नंबर-1 कंटेंडर ट्रिपल थ्रेट मैच
WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में फैंस को दमदार एक्शन देखने को मिला था। शो में एजे स्टाइल्स ने एक प्रोमो कट किया था और कहा था कि वो रोमन रेंस से बदला लेना चाहते हैं, जिस वजह से उन्हें सबसे पहले अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल शॉट मिलना चाहिए। इसके बाद रैंडी ऑर्टन और एलए नाइट ने भी रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल शॉट का अपना दावा पेश किया।
ऐसे में हालात बिगड़ते हुए देखकर SmackDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने New Year's Revolution के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान कर दिया है। इस मैच को जीतने वाला स्टार Royal Rumble 2024 में रोमन रेंस का सामना चैंपियनशिप मैच में करेगा।