WWE दिग्गज ने Crown Jewel में Roman Reigns और The Bloodline के शानदार प्रदर्शन पर जताई खुशी, सोशल मीडिया पर किया जबरदस्त पोस्ट

rikishi comments roman reigns solo sikoa win crown jewel
WWE दिग्गज ने Crown Jewel में द ब्लडलाइन के प्रदर्शन पर दिया बड़ा बयान

Roman Reigns: WWE Crown Jewel 2023 में द ब्लडलाइन (The Bloodline) के 2 मेंबर्स एक्शन में नज़र आए। एक तरफ रोमन रेंस (Roman Reigns) को एलए नाइट (LA Knight) के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करना था, वहीं सिकोआ की भिड़ंत जॉन सीना (John Cena) से हुई। अब अनोआ'ई फैमिली मेंबर रिकिशी (Rikishi) ने रोमन और सिकोआ की जीत पर प्रतिक्रिया दी है।

Ad

दिग्गज रेसलर रिकिशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने Crown Jewel में अपने फैमिली मेंबर्स की जीत पर खुशी जताई है। मेन इवेंट में ट्राइबल चीफ ने जिमी उसो के इंटरफेरेंस के बाद जीत दर्ज की, वहीं सिकोआ ने जॉन सीना को डॉमिनेट करते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

Ad

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते रहे हैं क्योंकि जे उसो अब इस ग्रुप से बाहर हो चुके हैं। एक समय पर जिमी उसो ने भी Roman Reigns का साथ छोड़ दिया था, लेकिन अब उनकी द ब्लडलाइन में वापसी हो चुकी है। आपको बता दें कि सिकोआ ने भी Crown Jewel के मेन इवेंट में इंटरफेयर करने की कोशिश की थी, लेकिन WWE ऑफिशियल्स ने उन्हें रोक लिया था

Solo Sikoa ने WWE में Roman Reigns के टाइटल रन को यादगार बनाने में अहम योगदान दिया है

आपको याद दिला दें कि Clash at the Castle 2022 में Roman Reigns को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। मैकइंटायर अपने घरेलू फैंस के सामने परफॉर्म कर रहे थे और उनके शानदार मोमेंटम को देखते हुए उम्मीद की जाने लगी थी कि वो ट्राइबल चीफ के टाइटल रन का अंत कर सकते हैं।

मैकइंटायर एक समय पर रोमन को हराने के बहुत करीब आ गए थे, लेकिन अंतिम क्षणों में सोलो सिकोआ ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू करते हुए रोमन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान जे और जिमी उसो, ट्राइबल चीफ का साथ छोड़ चुके थे लेकिन सोलो सिकोआ शुरुआत से रोमन रेंस के साथ जुड़े हुए हैं।

सिकोआ अभी तक बिना कुछ कहे ट्राइबल चीफ के आदेशों का पालन करते आए हैं और कई बार उन्हें टाइटल रिटेन करने में मदद की है। यहां तक कि WrestleMania 39 में कोडी रोड्स के खिलाफ भी सिकोआ ने रोमन को हार से बचाया था।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications