Royal Rumble मैच में चोटिल होने से बाल-बाल बचे Roman Reigns, खतरे में पड़ सकता था WWE करियर, देखें वीडियो

Ujjaval
रोमन रेंस चोटिल होने से बचे (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस चोटिल होने से बचे (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Saved Himself Injury: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) 5 साल बाद पहली बार मेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बने। इस मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वो चोटिल होने से बच गए। पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन को मैच से सीएम पंक ने बाहर कर दिया था और इसी बीच सैथ रॉलिंस भी बाहर हो गए थे। इसके बाद दोनों के बीच रिंग के बाहर बहस देखने को मिल गई।

सीएम पंक और रोमन रेंस के बीच बहस चल रही थी, तभी सैथ रॉलिंस ने अचानक आकर असली ट्राइबल चीफ पर स्टॉम्प लगाया। हालांकि, उनसे यह मूव सही तरह से लग नहीं पाया। उनका एक पैर फिसल गया और इसके चलते गलती से रोमन पर दोनों पैर से स्टॉम्प लग गया। असल में उनका एक पैर रेंस के सिर और एक पैर साइड में लैंड करना था लेकिन दोनों गलती से उनपर ही हिट HO हो गए। पूरा वजन रोमन पर आ गया और उनके चोटिल होने के पूरे चांस थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जो बेहद अच्छी खबर थी। रोमन का करियर खतरे में आने से बाल-बाल बचा।

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

बाद में भी सैथ रॉलिंस ने स्टील स्टेप्स पर रोमन रेंस को स्टॉम्प दिया। अच्छी बात यह रही कि इस बार लैंडिंग सही तरह से हुई। इन सभी चीजों के बावजूद रोमन को खून निकलने लग गया। पॉल हेमन ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इससे एक चीज क्लियर है कि आगे जाकर दोनों के बीच मैच जरूर होने वाला है।

मेंस Royal Rumble मैच में WWE दिग्गज रोमन रेंस ने कितने एलिमिनेशन किए?

WWE दिग्गज रोमन रेंस के लिए मेंस Royal Rumble मैच ठीक रहा। उन्होंने 16वें नंबर पर एंट्री की और आते ही एलिमिनेशन की झड़ी लगा दी। उन्होंने द मिज़, शेमस और जो हेंड्री को बाहर किया। बाद में सैथ रॉलिंस को सीएम पंक द्वारा बाहर किए जाने में भी अहम किरदार निभाया और वो खुद भी एलिमिनेट हो गए। इसके अलावा रेंस ने ब्रॉन ब्रेकर को भी एलिमिनेट किया। मैच में अगर वो ज्यादा समय रहते, तो काफी एलिमिनेशन कर देते।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications