WWE दिग्गज ने Roman Reigns को चोटिल करने का बताया कारण, Royal Rumble में किया था जानलेवा हमला

Ujjaval
सैथ रॉलिंस का रोमन रेंस पर बयान (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस का रोमन रेंस पर बयान (Photo: WWE.com)

Seth Rollins on Brutal Attack Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय एक्शन से दूर हैं। वो चोटिल हैं और इसका बड़ा कारण सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) हैं। Royal Rumble मैच से एलिमिनेट होने के बाद सैथ ने रोमन पर जानलेवा हमला किया था और फैंस यह देखकर हैरान रह गए थे। अब सैथ ने रोमन की हालत खराब करने का असली कारण बताया है।

Ad

Not Just Football शो पर कैम हेवार्ड के साथ सैथ रॉलिंस ने बात की। इसी बीच रॉलिंस ने बताया कि उन्होंने रोमन रेंस पर Royal Rumble मैच के दौरान खतरनाक तरीके से हमला क्यों किया था। विजनरी ने कहा कि रोमन रेंस जिस तरह का बर्ताव कर रहे थे, उन्हें इसका फल मिलना ही था। उन्होंने कहा,

"रोमन रेंस Royal Rumble मैच में थोड़े ज्यादा उत्साहित हो गए थे। इसी वजह से मुझे उनका सिर जमीन पर स्टॉम्प द्वारा ले जाना पड़ा। इसी तरह से ही चीजें होने वाली हैं।"

आप नीचे पूरा इंटरव्यू देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

मेंस Royal Rumble मैच के दौरान रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का ध्यान एक-दूसरे पर था। वो एक-दूसरे को बाहर करने की कोशिश में थे। इसी बीच सीएम पंक ने फायदा उठाकर दोनों को बाहर कर दिया। इसी वजह से शायद सैथ निराश थे। वो इस बात से खुश नहीं होंगे कि रोमन उनकी हालत खराब करने पर ध्यान दे रहे थे और इसी वजह से दोनों को नुकसान हो गया। सैथ ने इसी का गुस्सा रोमन पर निकाला।

WWE स्टार सैथ रॉलिंस ने कैरेक्टर ब्रेक करके रोमन रेंस की तारीफ की थी

थोड़े समय पहले ही Up & Adams Show पर WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस नज़र आए थे। इसी बीच सैथ ने कैरेक्टर से बाहर आकर बताया की वो रोमन रेंस को पसंद करते हैं और उनके लिए हमेशा ही बेहतर चाहेंगे। यह बयान हैरान करने वाला था। उन्होंने कहा,

"मुझे रोमन रेंस पसंद हैं। यह चीज क्लियर है। हम इंडस्ट्री में साथ आए थे। मैं और रोमन रेंस WWE में 2012 में साथ आए थे। मैं उनसे थोड़ा नाराज़ हूं, क्योंकि हमने काफी समय से एक-दूसरे से आंखें नहीं मिलाई है। हमारी जड़ों में हमेशा ही प्यार है। प्यार और नफरत के बीच एक लाइन होती है। मैं हमेशा उनके लिए सबसे बेस्ट ही चाहूंगा।"

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications