भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali ने क्रिकेट खेलते हुए फुटबॉल पर लगाया जबरदस्त छक्का, देखिए वायरल हो रही मजेदार वीडियो 

Ujjaval
WWE दिग्गज द ग्रेट खली की शानदार वीडियो आई सामने
WWE दिग्गज द ग्रेट खली की शानदार वीडियो आई सामने

The Great Khali: भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE में काफी जबरदस्त सफलता हासिल की है और सुपरस्टार्स की हालत खराब की। खली हमेशा से अपनी जबरदस्त ताकत के कारण चर्चा का विषय बने रहे हैं। अब उन्होंने एक वीडियो द्वारा भी अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने क्रिकेट खेलते हुए जलवा बिखेरा।

Ad

द ग्रेट खली ने थोड़े समय पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार वीडियो पोस्ट की। इसमें वो क्रिकेट खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। खली ने साधारण गेंद नहीं, बल्कि एक फुटबॉल का सामना किया। उन्होंने अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बढ़िया शॉट लगाया और बॉल को काफी दूर भेज दिया। खली और उनके साथ मौजूद सभी लोग इससे बहुत खुश हो गए और उन्होंने सेलिब्रेट भी किया।

आप नीचे द ग्रेट खली से जुड़ी वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज The Great Khali भारत में हुए लाइव इवेंट में आए थे नज़र

द ग्रेट खली WWE से काफी सालों से दूर हैं। वो आखिरी बार 2023 में हुए Superstar Spectacle लाइव इवेंट का हिस्सा बने थे। भारत में हुए इस शो में उन्होंने अपनी अपीयरेंस द्वारा सभी को चौंका दिया था। खली ने रिंग में आकर प्रोमो कट किया और फैंस की ओर से उन्हें काफी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

उन्होंने सभी फैंस को शुक्रिया कहा और फिर रिंग में दोबारा अपनी वापसी के संकेत दिए। खली ने फैंस से पूछा कि क्या वो उन्हें रिंग में देखना चाहेंगे, या नहीं। इसपर फैंस से उन्हें चीयर मिली। खली ने भारत में हुए लाइव इवेंट के दौरान मैच लड़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में भारत में जब भी दूसरी बार शो देखने को मिलेगा, खली यहां इन-रिंग एक्शन में नज़र आ सकते हैं।

द ग्रेट खली को अपने WWE करियर में कभी एक प्रॉपर रिटायरमेंट मैच नहीं मिला है। वो आखिरी बार Greatest Royal Rumble मैच का हिस्सा बने थे और वो यहां काफी जल्दी एलिमिनेट हो गए थे। भारतीय फैंस जरूर चाहेंगे कि खली को आखिर अपना रिटायरमेंट मैच जरूर दिया जाएगा। फैंस खली को किसी भी रेसलर के खिलाफ देखने के लिए तैयार रहेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications