WWE दिग्गज The Great Khali की भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते स्टार ऑलराउंडर के साथ तस्वीर आई सामने, देखिए इंस्टाग्राम पर जुगलबंदी

Pankaj
 WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली के साथ आई तस्वीर
WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली के साथ आई तस्वीर

The Great Khali: WWE Superstar Spectacle जबरदस्त रहा। भारतीय जमीन पर फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज देखने को मिले। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली (The Great Khali) ने भी शो में एंट्री की और बड़ा बयान दिया। लंबे समय बाद उन्होंने WWE रिंग में एंट्री की।

Ad

Superstar Spectacle के दौरान खली की कुछ बड़े सुपरस्टार्स के साथ तस्वीर भी सामने आई। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने इंस्टाग्राम पर द ग्रेट खली के साथ तस्वीरेंं पोस्ट की। दोनों एक अलग अंदाज में हाथ भी मिला रहे हैं। खली से मिलकर अय्यर बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। यह खास तस्वीर देखकर आपको भी जरूर अच्छा लगेगा।

Ad

वेंकटेश अय्यर लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इस साल IPL में उन्होंने कोलकाता के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत के लिए वो अभी तक 2 वनडे और 9 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। अपने छोटे से करियर में उन्होंने फैंस को बहुत प्रभावित किया है।

WWE दिग्गज The Great Khali का खास बयान

WWE Superstar Spectacle 2023 में फैंस ने द ग्रेट खली को जमकर चीयर किया। उनके आने की उम्मीद पहले से की जा रही थी। नटालिया ने शो से पहले बैकस्टेज से खली की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी।

खली ने रिंग में आकर कहा कि "टाइगर अभी जिंदा है।" साथ ही साथ उन्होंंने यह भी बताया कि वो अभी एक मैच के लिए रिंग में आने की पूरी क्षमता रखते हैं। इसका मतलब है कि फ्यूचर में वो WWE रिंग में अपने अंंतिम मुकाबले के लिए उतर सकते हैं। अब ट्रिपल एच के दिमाग में भी ये बात होगी। वो जरूर खली के लिए कुछ ना कुछ प्लान बनाएंगे।

खली का WWE में करियर साल 2006 से 2014 तक शानदार रहा। दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। अंडरटेकर के साथ हुए उनके मुकाबले को आज भी याद किया जाता है। खली ने अपने रन के दौरान वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। कुछ साल पहले उन्हें कंपनी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। इस खबर के बाद भारतीय फैंस भी खुश हो गए थे।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications