WWE दिग्गज द हॉन्की टॉक मैन(The Honky Tonk Man) ने हाल ही में अपने नए लुक में बदलाव किया है। इस WWE दिग्गज ने अपने आपको शानदार तरह से ट्रांसफॉर्म किया है और सोशल मीडिया पर फैंस को संदेश भी दिया है। टांक मैन का प्रोफेशऩल रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम रहा हैं, खासतौर पर 80 के दशक में वो काफी प्रसिद्ध फैंस के बीच रहे थे। सोशल मीडिया पर इस बार उन्होंने तहलका अपने नए लुक से मचा दिया है।यह भी पढ़ें: WWE ने WrestleMania 37 के लिए टिकटों की बिक्री का किया ऐलान, 20 हज़ार से ज्यादा फैंस हो सकते हैं ऐतिहासिक इवेंट का हिस्साWWE दिग्गज ने लुक में किया बदलावWWE दिग्गज इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रह चुके हैंं और इसके अलावा भी अलग प्रमोशंस में कई चैंपियनशिप अपने नाम की है। साल 2019 में टांक मैन को हॉल ऑफ फेम में शामिल गया था। हाल ही में WWE दिग्गज ने ट्विटर पर अपने नए लुक का खुलासा किया है। इसके अलावा ट्विटर पर फैंस को संदेश भी दिया है।यह भी पढ़ें: WrestleMania के लिए WWE ने 4 बड़े मैचों को किया फाइनल, जल्द हो सकता है ऐलानThe older you get, the fewer people you trust. pic.twitter.com/JrD1qrGa53— Honky Tonk Man® (@OfficialHTM) March 25, 2021कई फैंस ने इस WWE दिग्गज को पहली बार ऐसे लुक में देखा है। बीयर्ड और ग्रे हेयर के साथ वो कुछ अलग अंदाज में नजर आए है। ये नया फोटो उनका बहुत ही खास लग रहा है। कई फैंस ने इस लुक को कुछ गायकों के साथ तुलना की है।यह भी पढ़ें: दिग्गज सुपरस्टार्स को लगी चोट के कारण WWE ने WrestleMania में होने वाले धमाकेदार मैच में किया बड़ा बदलावटांक रेसलिंग की दुनिया में काफी प्रसिद्ध रहे हैं और उन्होंने बहुत ही जबरदस्त काम किया है। इस उम्र में भी इस तरह लुक में बदलाव करना बहुत बड़ी बात है। 80 के दशक में टांक का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बडा़ नाम था क्योंकि रिंग में वो काफी बवाल मचाते थे। फैंस को आज भी लगता है कि वो रिंग में मैच लड़ सकते हैं हालांकि ये काम थोड़ा मुश्किल है। WWE को इस मुकाम तक लाने में उनका बड़ा रोल रहा है और इसी वजह से उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था। टांक आज भी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और फैंस हमेशा उन्हें फॉलो करते रहते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।