रोमन रेंस के मौजूदा दुश्मन के लिए WWE ने स्मैकडाउन में बड़े सैगमेंट का ऐलान किया

रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन ने इस समय धमाल मचाया हुआ है। हैल इन ए सैल में रोमन रेंस का खतरनाक रूप देखने को मिला था। जे उसो को बुरी तरह मारकर उन्होंने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी। ये आई क्विट मैच हुआ था और इसे अच्छे से बिल्ड किया गया था।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE में रोमन रेंस के टाइटल पर मंडराया खतरा, 5 फुट 8 इंच के रेसलर ने किया चैंपियन बनने का दावा

हैल इन ए सैल के बाद WWE स्मैकडाउन का पहला एपिसोड अब होगा। इस एपिसोड का सभी इंतजार कर रहे हैं क्योंकि सभी जानना चाहते हैं कि इस स्टोरीलाइन का आगे क्या होगा। WWE ने अब जे उसो के सैगमेंट का ऐलान स्मैकडाउन के लिए कर दिया है। दरअसल रोमन रेस ने बहुत बड़ी शर्त जे उसो के लिए उनके हारने पर रखी थी। इसी को लेकर इस सैगमेंट का ऐलान किया गया है। ये सैगमेंट बहुत ही खास होने वाला है। अब इस सैगमेंट में ये पता चलेगा कि क्या जो रोमन रेंस ने शर्त रखी थी उसे जे उसो आगे कर पाएंगे।

Ad

रोमन रेंस को लेकर प्लान

अब सभी के जेहन में एक ही बात घूम रही है कि जे उसो और रोमन रेंस की फ्यूड में आगे क्या होगा। WrestlingNews.co की रिपोर्ट में ये बात कही गई है कि WWE अब रोमन रेंस के फैक्शन का प्लान कर रहा है, जिसमें उसोज शामिल होंगे। रोमन रेंस से जे उसो हार गए है तो अब वो उनके कॉर्नर पर आ सकते हैं। जिमी उसो भी अब फिट लग रहे हैं और वो जल्द से जल्द वापसी करेंगे। इसके बाद टैग टीम के तौर पर भी ये धमाल मचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ''WWE में ब्रॉक लैसनर बड़ी शर्त और अपने मन मुताबिक वापसी कर सकते हैं"

रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन ने सभी का दिल जीत लिया। जिस तरह दो मैच इनके बीच हुए वो काफी शानदार रहे हैं। सभी लोगों ने इनकी तारीफ की है। खासतौर पर रोमन रेंस ने हील किरदार को अलग ही रूप दे दिया है। अब रोमन रेंस हर मैच में नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। और ये अच्छी बात भी है। इस हफ्ते अब स्मैकडाउन में फिर धमाल देखने को मिलेगा। जे उसो का सैगमेंट खास होने वाला है। रोमन रेंस भी यहां आकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: WWE की पूर्व चैंपियन बैकी लिंच के घर आने वाली है जल्द ढेर सारी खुशियां, फोटो की शेयर

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications