एजे स्टाइल्स 2016 से स्मैकडाउन पर थे लेकिन हाल ही में हुए सुपरस्टार शेक-अप के बाद वह रॉ पर आ गए। उन्होंने स्मैकडाउन में बहुत नाम कमाया और वह ब्लू ब्रांड के टॉप बेबीफेस बन गए थे।
एजे स्टाइल्स के रॉ पर आने के बाद किसी ने भी नहीं सोचा था कि उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए इतनी जल्दी मौका मिल जाएगा। उन्होंने रॉ के एपिसोड के में बैरन कॉर्बिन को हराया था जिसके बाद उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मौका मिला था।
इस प्रकार के मैच को समरस्लैम जैसे बड़े इवेंट्स में होना चाहिए था, लेकिन WWE की व्यूअरशिप में गिरावट के कारण इस मैच को इतनी जल्दी करवाया जा रहा है।
इस बात में तो कोई शक नहीं है कि एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिन्स मनी इन द बैंक में धमाकेदार मैच देने वाले है। सैथ रॉलिन्स ने कुछ समय पहले ही यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी, WWE शायद उनसे इतनी जल्दी चैंपियनशिप नहीं छिनेंगी।
एजे स्टाइल्स भी इस मैच को जीतकर फैंस को चौका सकते है। इसलिए हम बात करने वाले है 4 तरीकों के बारे में जिसकी मदद से एजे स्टाइल्स यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत सकते है।
#4 एजे स्टाइल्स लो-ब्लो मारकर मैच जीत जाए
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fc375-15582050456548-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fc375-15582050456548-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fc375-15582050456548-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fc375-15582050456548-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fc375-15582050456548-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fc375-15582050456548-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fc375-15582050456548-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/fc375-15582050456548-800.jpg 1920w)
पिछले कुछ समय मे कई सारे रैसलर्स ने मैच के दौरान या सेगमेंट में लो-ब्लो का इस्तेमाल किया है। रैसलमेनिया 34 में भी शिंस्के नाकामुरा ने एजे स्टाइल्स को लो-ब्लो मारा था और जिसके बाद से वह हील के रूप में ही काम कर रहे है।
नाकामुरा के अलावा कई सारे रैसलर्स ने फैंस को चौकाने के लिए इस मूव का उपयोग किया है। अगर WWE को इन दोनों की स्टोरीलाइन को लंबा ले जाना है तो किसी एक सुपरस्टार को हील बनना होगा।
WWE के पास एजे स्टाइल्स के रूप में बहुत अच्छा विकल्प है। अगर वह इस मैच में सैथ रॉलिन्स को लो-ब्लो मार दे तो वह सैथ को पिन करके मैच जीत सकते है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#3 मनी इन द बैंक लैडर मैच का विजेता मैच में इंटरफेयर करे
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2fb6-15582047802754-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2fb6-15582047802754-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2fb6-15582047802754-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2fb6-15582047802754-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2fb6-15582047802754-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2fb6-15582047802754-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2fb6-15582047802754-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2fb6-15582047802754-800.jpg 1920w)
इस पीपीवी में एक लैडर मैच भी होगा, जिसके विजेता को चैंपियनशिप के लिए मौका मिलेगा। अगर वह विजेता इस मैच में इंटरफेयर करता है तो इससे सैथ रॉलिन्स का ध्यान भटक जाएगा और इस दौरान एजे स्टाइल्स सैथ रॉलिन्स पर अटैक करके मैच को बड़े आराम से जीत सकते है।
वह विजेता मैच में सिर्फ सैथ रॉलिन्स को हरवाने के लिए आए, लेकिन वह इस दौरान कैश-इन न करें तो एजे स्टाइल्स चैंपियन बन सकते है।
#2 निराशा की वजह से हार
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c09c1-15582048309712-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c09c1-15582048309712-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c09c1-15582048309712-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c09c1-15582048309712-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c09c1-15582048309712-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c09c1-15582048309712-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c09c1-15582048309712-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c09c1-15582048309712-800.jpg 1920w)
सैथ और एजे के बीच मैच में एक बात तो पक्की है कि यह मैच बहुत ज्यादा लंबा चलने वाला है। अगर किसी तरह से एजे स्टाइल्स सैथ को मैच जीतने में निराश कर दे और सैथ ग़ुस्से के मारे कोई बड़ी गलती कर दे तो एजे स्टाइल्स इस मैच को जीत सकते है।
इसके होने की सम्भवना काफी ज्यादा कम है। सैथ रॉलिन्स बहुत पक्के खिलाडी है वह कभी भी कोई गलती नहीं करते है। लेकिन अगर एजे स्टाइल्स अपने प्लान में सफल रहते है तो वह यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत सकते है।
#1 ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन की मदद से एजे स्टाइल्स यूनिवर्सल चैंपियन बन जाए
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/716a5-15582047308661-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/716a5-15582047308661-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/716a5-15582047308661-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/716a5-15582047308661-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/716a5-15582047308661-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/716a5-15582047308661-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/716a5-15582047308661-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/716a5-15582047308661-800.jpg 1920w)
पूर्व बुलेट क्लब सदस्य ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन ने 2016 में ही एजे स्टाइल्स के साथ कंपनी में डेब्यू किया था। इन तीनों रैसलर्स ने कुछ महीनों तक साथ में काम किया था लेकिन बाद में अलग हो गए थे।
सुपरस्टार शेक-अप के बाद एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन रॉ पर आ गए है। एजे स्टाइल्स ने भी कुछ समय पहले ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन के साथ एक फोटो डाली थी।
इस फोटो ने कई सारे फैंस को तीनों के साथ में आने के बारे में संकेत दिए थे। अगर सच में WWE एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन को एक साथ लाना चाहती है।
तो उनके पास मनी इन द बैंक से अच्छा मौका नहीं हो सकता है जहां ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन मैच में इंटरफेयर करके स्टाइल्स को मैच जीतवाने में मदद करें।