पूर्व WWE सुपरस्टार ने अंडरटेकर को कहा 'हीरो', AEW में जाएंगे रोमन रेंस?

Enter caption

"WWE में अंडरटेकर मेरे हीरो हैं लेकिन मैं उनसे आज भी डरता हूं"

Ad

WWE के पूर्व सुपरस्टार रुसेव को कोविड-19 के कराण आई कंपनी में मंदी के चलते रिलीज कर दिया गया था। रुसेव ने हाल ही में बताया कि जब वो WWE का हिस्सा थे तब उन्होंने क्यों एक तरह से अंडरटेकर और ट्रिपल एच से दूसरी बनाई हुई थी।रुसेव ने अब ये भी बताया कि रेसलिंग से उनका मन भर चुका है और वो अपने ट्विटर अकाउंट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनको एक दिन के लिए लाइव स्ट्रीमिंग के लिए बैन कर दिया गया था लेकिन अब गाड़ी पटरी पर लौट आई है। रुसेव अब नई नई स्टोरी पोस्ट करते रहते हैं।


अगस्त महीने के पहले ही दिन WWE को हुआ बहुत बड़ा नुकसान

पिछले कुछ समय से WWE को काफी नुकसान हो रहा है। खासतौर पर रॉ और स्मैकडाउन की रेटिंग को लेकर WWE काफी परेशान है। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के लिए ये चिंता का विषय बना हुआ है। कोरोना वायरस के कारण तो और हालत बुरी हो गई है। इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 1.892 मिलियन रही है। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो फिर से व्यूअरशिप में कमी आई है। पहले घंटे WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 1.827 मिलियन रही और दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.911 मिलियन रही।


रोमन रेंस को AEW में शामिल करना चाहता है WWE का पूर्व चैंपियन

WWE के पूर्व चैंपियन और AEW के लिए लड़ रहे क्रिस जैरिको ने अब एक बयान दिया है। क्रिस जैरिको को रेसलिंग में अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। Saturday Night Specials में क्रिस जैरिको ने कुछ बातें की जिसमें उनसे कुछ सावल किए गए। क्रिस जैरिको से पूछा गया कि वो किन पांच रेसलर्स को AEW में देखना चाहते हैं। इस दौरान क्रिस जैरिको ने WWE के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस, रिकोशे समते 3 और रेसलर्स का नाम लिया।


कुछ महीनों बाद WWE में हो सकती है कई सुपरस्टार्स की अदला-बदली

कोविड -19 के कारण WWE में काफी सारे बदलाव देखने को मिले थे, इस वायरस से फैली महामारी के कारण WWE को बिजनेस में बुरे वक्त से गुजरना पड़ा था। WWE अपने शो को परफॉर्मेंस सेंटर में आयोजन कर रहा है। कंपनी ने काफी सारे सुपरस्टार्स बाहर का रास्ता दिखाया जबकि स्टाफ को भी रिलीज कर दिया गया। अब 2020 में ड्राफ्ट होने वाला है जिसपर काफी असर पड़ सकता है।


3 चीजें जो WWE ने साल 2020 में अभी तक सही की है

आप सभी को पता है कि प्रो रेसलिंग की दुनिया में WWE का बहुत बड़ा नाम है। हर साल का प्लान WWE के पास होता है। इसलिए पिछले कुछ सालों में WWE का बिजनेस शानदार रहा है। हर साल कुछ ना कुछ नया यहां पर होता है। इसके पीछे क्रिएटिव टीम का पूरा हाथ होता है। लेकिन सबसे बड़ा हाथ WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन का होता है। विंस मैकमैहन कभी भी कुछ भी यहां कर सकते हैं। साल 2020 लगभग आधा निकल गया है। और अभी तक बहुत सारी चीजें WWE अच्छी की है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications