WWE News Hindi- दिनभर की बड़ी खबरें, 22 मई 2020

Ankit
WWE राउंड अप
WWE राउंड अप

39 साल के रेसलर शैड गैसपर्ड को WWE देगा श्रद्धांजलि, कुछ दिन पहले हुई थी मौत

WWE के लिए बुरी खबर सामने आई थी जब साफ हुआ कि शैड हैसपर्ड की दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल शैड गैसपर्ड कैलिफोर्निया के विंस बीच पर अपने बेटे के साथ स्वीमिंग कर रहे थे, और अचानक वो लापता हो गए। शैड के लापता होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बुधवार की सुबह उनकी बॉ़डी बीच पर पाई गई। इस खबर के बाद WWE समेत पूरे रेसलिंग वर्ल्ड बुरी तरह से टूट गया। अब ट्रिपल एच ने कहा है कि वो शैड को स्मैकडाउन में खास सम्मान और श्रद्धांजलि देने वाले हैं।

धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर को लॉकडाउन में चढ़ा WWE का खुमार, देखें वीडियो

इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना की महामारी के कारण लॉकडाउन हुआ है। सभी खेलों के इवेंट बंद हैं। हालांकि WWE अपने इवेंट को परफॉर्मेंस सेंटर में कर रहा है। सेलिब्रिटी लोग अपने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट कर रहे हैं कि वो लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं।जबकि कुछ क्रिकेटर भी लॉकडाउन में कुछ वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने शरीर पर बनवाया नया टैटू, सामने आई तस्वीर

WWE और रेसलिंग बिजनेस में समोअन परिवार का एक अहम योगदान हैं। इसके साथ उनके शरीर पर अलग अलग प्रकार के टैटू देखने को मिलते हैं। इस वक्त रेसलिंग में समोअन परिवार की विरासत को रोमन रेंस (Roman Reigns) आगे बढ़ा रहे हैं। WWE में द रॉक, उसोज, उमेगा जैसे सुपरस्टार्स के शरीर में टैटू देखने को मिलते थे। जिसमें उन्होंने अपने हाथों पर खुद की संस्कृति को लेकर टैटू बनाए हैं। अब रोमन रेंस ने एक और टैटू अपने शरीर पर बना लिया है।

WWE सुपरस्टार जॉन सीना के मूव AA को लेकर बड़ा खुलासा हुआ

WWE में अगर बड़े सुपरस्टार्स की बात की जाएगी तो जॉन सीना (John Cena) का नाम सबसे ऊपर आएगा। जॉन सीना ने अपने करियर में वो मुकाम हासिल किया है जो बहुत ही कम लोग हासिल कर पाते हैं। जॉन सीना आज भी WWE के फेस हैं,भले ही वो हॉलीवुड में काम कर रहे हैं लेकिन लोकप्रियता कम नहीं है। वहीं अब जॉन सीना के मूव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

16 बार के पूर्व चैंपियन ने की WWE के साथ बड़ी डील साइन

WWE में रिक फ्लेयर दिग्गज हैं और ऐसा लगता है कि वो WWE को छोड़ना नहीं चाहते हैं। खुद 16 बार के पूर्व चैंपियन रिक फ्लेयर ने ऐलान किया है कि उन्होंने WWE के साथ नई डील साइन की है। रेसलिंग के दिग्गज रिक फ्लेयर ने अपनी डील पर प्रतिक्रिया दी है।

WWE सुपरस्टार ओटिस बोले...रोमन रेंस की वापसी के बाद वो उन्हें जोर से गले लगा लेंगे

जैसा की हर WWE फैन को पता है कि रोमन रेंस (Roman Regins) इस वक्त बाहर हैं। उनके लिए पहले बोला जा रहा था कि कोरोना वायरस के कारण उन्होंने अपने नाम वापस लिया। बाद में रोमन रेंस ने बताया कि परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए ऐसा किया है। अब WWE के मिस्टर मनी इन द बैंक 2020 ओटिस ने कहा है कि जब रोमन रेंस WWE में वापसी करेंगे तो वो उन्हें जोर की झप्पी देंगे।