WWE राउंड अप: ब्रॉक लैसनर ने की जबरदस्त वापसी, रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन की हुई पिटाई

Enter caption

Fox नेटवर्क पर SmackDown के पहले एपिसोड में ब्रॉक लैसनर लड़ेंगे WWE चैंपियनशिप मैच

डब्लू डब्लू ई (WWE) में एक बार फिर से ब्रॉक लैसनर ने वापसी की है और इस बार स्मैकडाउन ब्रांड में वो नजर आए। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन लैसनर का लुक काफी अलग दिखा। स्मैकडाउन में वापसी करते हुए लैसनर ने WWE चैंपियन कोफी किंग्सटन को फॉक्स नेटवर्क पर होने वाले स्मैकडाउन के पहले एपिसोड के लिए चैलेंज कर दिया जिसको कोफी ने स्वीकर किया।


SmackDown में दो 'भाइयों' ने रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन को बुरी तरह मारा

क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस का सामना रोवन से हुआ था। इस मैच में हार्पर की मदद से रोवन ने रोमन को हरा दिया था। वहीं अब रोवन और हार्पर ने एक बार फिर से स्मैकडाउन लाइव में रोमन और ब्रायन को निशाना बनाया और उन्हें बुरी तरह से पिटा।


WWE न्यूज: विंस मैकमैहन फेमस सुपरस्टार को पुश देना बंद करने वाले हैं

इस हफ्ते राॅ में द ओसी ने एक बार फिर सेड्रिक एलेक्जेंडर की जमकर पिटाई की। रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के डेव मैल्टजर ने हाल ही में खुलासा किया है विंस मैकमैहन, सेड्रिक को पुश देना बंद करना चाहते हैं।


WWE न्यूज़: केविन ओवेंस ने किया शेन मैकमैहन पर 180 करोड़ रुपयों का केस

पिछले कुछ समय से शेन मैकमैहन और केविन ओवेंस के बीच फ्यूड चल रहा है। इसी कड़ी में अब शो के दौरान इन दोनों स्टार्स के बीच एक और बड़ा ड्रामा देखने को मिला। स्मैकडाउन में केविन ओवेंस ने शेन के ऊपर केस फाइल कर दिया है। अगर वो इस केस को जीत जाते हैं तो शेन उन्हें 25 मिलियन डॉलर देंगे (लगभग 180 करोड़) इसके अलावा केविन ओवेंस शेन को फायर कर सकते हैं।


Raw की व्यूवरशिप में आया जबरदस्त उछाल

क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद मंडे नाइड रॉ के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इस हफ्ते की रॉ काफी शानदार रही थी। यहां कई अच्छे मैच और कई सैगमेंट हुए थे। Showbuzz के अनुसार इस हफ्ते रॉ की व्यूवरशिप 2.272 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले 6.7% की बढ़ोत्तरी यहां पर देखने को मिली। पिछले हफ्ते 2.130 मिलियन व्यूवरशिप रही थी। जून के बाद से देखा जाए तो ये अच्छी रेटिंग सामने आई है।


Raw में ब्रॉन स्ट्रोमैन को रॉबर्ट रूड पर हमला करने से क्यों रोका गया?

इस हफ्ते रॉ में द मॉन्स्टर अमंग मैन ने अकेले ही रॉ और स्मैकडाउन लाइव टैग टीम चैंपियंस क मार-मारकर बुरा हाल कर दिया। हालांकि जहां डॉल्फ़ जिगलर, स्कॉट डॉसन और डैश वाइल्डर की जमकर पिटाई हुई वहीं रॉबर्ट रूड, स्ट्रोमैन के चंगुल से बच निकले।


WWE न्यूज: चोट के कारण मैकइंटायर को नहीं मिला बड़ा पुश

डब्लू डब्लू ई (WWE) के सूत्रों की मानें तो मंडे नाइट रॉ स्टार ड्रू मैकइंटायर बड़ा पुश पाने के लिए लाइन में थे, लेकिन उसके पहले उन्हें दुर्भाग्य से चोटिल होना पड़ा और सर्जरी के कारण वह रिंग से दूर हो गए। WWE फैंस, क्रिएटिव और मैनेजमेंट के बीच लोकप्रिय मैकइंटायर लेखकों के भी प्रिय हैं और वह किंग ऑफ द रिंग जीतकर यूनिवर्सल चैंपियन को चैलेंज करने के लिए फेवरेट थे।