WWE न्यूज़: द शील्ड के लिए बनाया गया असली प्लान WWE का इतिहास बदल देता 

Image result for shield wwe broken

द शील्ड को हर रैसलिंग फैन जानता है। ये एक मशहूर रैसलिंग दल था जिसमें रोमन रेंस, डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस थे। साल 2012 में इस टीम में मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया, जिसके बाद द शील्ड ने बड़े से बड़े रैसलर को धूल चटाई।

साल 2014 में द शील्ड टूट गई थी, तब सैथ रॉलिंस ने डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस को धोखा दिया था। इसके बाद तीनों रैसलर्स WWE में वर्ल्ड चैंपियन भी बने। द शील्ड ने द वायट फैमिली, एवोल्यूशन और कई बड़ी टीम्स के खिलाफ भी दुश्मनी की थी। हालाँकि तीनों रैसलर्स के करियर को अच्छा बनाने के लिए इस ग्रुप को तोड़ना भी जरूरी था। अगर ये ग्रुप नहीं टूटता तो शायद आज कोई भी रैसलर इतना मशहूर नहीं बन पाता।

हाल ही में सैथ रॉलिंस ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने द शील्ड के ब्रेक-अप के असली प्लान के बारे में बताया था। रॉलिंस के अनुसार ये ग्रुप काफी पहले टूट जाता, जब सीएम पंक के साथ द शील्ड की दुश्मनी हुई थी। हालाँकि उस समय तीनों रैसलर्स अलग होने के लिए तैयार नहीं थे और इस कारण ऐसा कुछ समय के बाद हुआ।

फिर द शील्ड ने फेस टीम के तौर पर काम किया लेकिन ऐसा होने का प्लान शुरू में नहीं था। सैथ रॉलिंस भी अपना हील टर्न नहीं करने वाले थे क्योंकि WWE ने डीन एम्ब्रोज़ से द शील्ड को अलग करने का प्लान बनाया था।

इसका मतलब ये है कि द वायट फैमिली चली जाती और हमें कभी इस टीम की शानदार दुश्मनियां नहीं दिखती। इसके अलावा सैथ रॉलिंस का करियर भी आज इतना अच्छा नहीं होता क्योंकि एम्ब्रोज़ हील बनने वाले थे। अब देखना होगा कि रॉलिंस रैसलमेनिया में चैंपियन बनते हैं या फिर नहीं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
App download animated image Get the free App now