Oba Femi Raves About Brock Lesnar: WWE में लंबे समय से ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का जलवा देखने को नहीं मिला है। हालांकि, वो किसी ना किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं। WWE में कई नई प्रतिभाएं हैं जो उनसे टकराने का सपना दे रहे हैं। WWE में NXT चैंपियन के रूप में ओबा फेमी ने अभी तक बढ़िया काम किया है। उनकी हर जगह तारीफ हो रही है। उन्होंने इस बार लैसनर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फेमी ने द बीस्ट की जमकर प्रंशसा की।
WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है। 2002 में वो पहली बार मेन रोस्टर में आए थे। उन्होंने आते ही बवाल मचाना शुरू कर दिया था। बहुत कम समय में वो फैंस के बीच छा गए थे। इनके इन-रिंग स्किल ने सभी को चौंका दिया था। WWE ने भी उन्हें तगड़ा पुश देना शुरू किया, जिसका फायदा उन्होंने उठाया। दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। आज भी जब वो रिंग में आते हैं तो फैंस खुश हो जाते हैं। उन्हें देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं।
WWE Deutschland को हाल ही में ओबो फेमी ने अपना इंटरव्यू दिया। वहां पर उनसे ब्रॉक लैसनर को लेकर सवाल पूछा गया था। फेमी ने लैसनर की तारीफ की और कहा कि वो द बीस्ट का बहुत सम्मान करते हैं। फेमी के अनुसार,
मुझे ब्रॉक लैसनर द्वारा की गई बहुत सी चीजें पसंद हैं। मुझे उनका आक्रामक गेम भी पसंद है। मैं उनका बहुत ज्यादा सम्मान करता हूं। वो बहुत बड़े सेलर हैं।
WWE रिंग में कब होगी ब्रॉक लैसनर की वापसी?
WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हुआ था। दोनों के बीच शानदार मैच हुआ था। अंत में कोडी ने जबरदस्त जीत हासिल की। हालांकि, इसके बाद से WWE टीवी पर अभी तक लैसनर ने कदम नहीं रखा है। सभी उनका वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ट्रिपल एच ने कहा है कि वो कंपनी के साथ बने हुए हैं। आने वाले किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में उनकी वापसी फैंस को देखने को मिल सकती है। अब बहुुत लंबा समय हो गया है तो उन्हें आना भी चाहिए।