Randy Orton: सर्वाइवर सीरीज़: वॉरगेम्स (Survivor Series: WarGames 2023) में पूर्व WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) ने वापसी की थी। उनकी वापसी के बाद से फैंस इस सवाल का जवाब जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक थे कि वो फ्यूचर में किस ब्रांड का हिस्सा बनेंगे। इसी कड़ी में स्मैकडाउन (SmackDown) के लेटेस्ट शो में इस बात का ऐलान हो गया है कि वो ब्लू ब्रांड का हिस्सा बनेंगे।
शो के खत्म होने से पहले द वाइपर ने निक एल्डिस को RKO से हिट किया था। उनके इस एक्शन के बाद निक एल्डिस काफी ज्यादा गुस्से में हैं। उन्होंने रैंडी को चेतावनी दी है। हाल में ही WWE ने एक वीडियो को शेयर किया था, इस वीडियो में रैंडी की निक एल्डिस को RKO से हिट कर थे। इस पोस्ट पर निक ने रैंडी को लेकर एक कमेंट किया। इसमें उन्होंने लिखा,
"मिस्टर ऑर्टन, आप अपनी चेकबुक को बाहर निकाल लें।"
आप नीचे कमेंट का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:
![निक एल्डिस ने कमेंट में रैंडी को चेतावनी दी है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/3c7f7-17016044509135-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/3c7f7-17016044509135-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/3c7f7-17016044509135-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/3c7f7-17016044509135-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/3c7f7-17016044509135-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/3c7f7-17016044509135-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/3c7f7-17016044509135-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/3c7f7-17016044509135-1920.jpg 1920w)
निक एल्डिस के इस कमेंट के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले शो में द वाइपर पर एक बड़ा जुर्माना लग सकता है। जनरल मैनेजर की ओर से संकेत मिल गए हैं।
Nick Aldis ने इससे पहले पूर्व WWE चैंपियन Randy Orton को भेजा था मैसेज
WWE SmackDown के एपिसोड में रैंडी ने निक एल्डिस को RKO से हिट कर दिया था। उनकी इस हरकत के बाद निक एल्डिस ने सोशल मीडिया पर रैंडी को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि सब कुछ अच्छा जा रहा था।
वापसी के बाद रैंडी Raw में नज़र आए थे। इस दौरान उनका सामना डॉमिनिक मिस्टीरियो से हुआ था। इस मैच में उन्होंने जीत हासिल की थी। वहीं, ब्लू ब्रांड में उन्होंने द ब्लडलाइन के खिलाफ दुश्मनी शुरू कर दी। SmackDown के मेन इवेंट में उन्होंने द ब्लडलाइन को लेकर प्रोमो कट किया था। इस दौरान उन्होंने रोमन रेंस पर निशाना साधा था। उनके इस प्रोमो के बाद ये कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में इन दोनों ही स्टार्स के बीच स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो Royal Rumble 2024 में इन दोनों स्टार्स के बीच मैच हो सकता है।