जिस चीज का WWE फैंस को इंतजार था वो सामने आ गई है। WWE ने अगले साल रॉयल रंबल की तारीख तय कर दी है। अभी तक WWE ने कोविड के चलते इसका ऐलान नहीं किया था। 31 जनवरी 2021 को रॉयल रंबल होगा। WWE ने ऑफिशियल तौर पर इसका ऐलान कर दिया है।यह भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स द्वारा किए गए खतरनाक अटैक और चीटिंग से रोमन रेंस को मिली थी करियर की सबसे करारी हारWWE रॉयल रंबल 2021 को लेकर बड़ी खबर सामने आईदरअसल WWE टीएलसी के के दौरान एक एडवर्टाइजमेंट के जरिए इस बात का ऐलान किया गया। हालांकि अभी ये इसमें नहीं दिखाया गया है कि इसका लोकेशन कहां रहेगा। लेकिन अभी के हिसाब से देखा जाए तो रॉयल रंबल में फैंस की उपस्थिति हो सकती है। इस बात को अभी से कंफर्म नहीं किया जा सकता है। रॉयल रंबल बहुत बड़ा इवेंट होता है। पूरे साल इसकी चर्चा रहती है। साल की शुरूआत में हमेशा इस पीपीवी का आयोजन किया जाता है।WWE Officially Announces 2021 Royal Rumble Date (Photo Credit: WWE) https://t.co/YSggUMcfsp— WrestlingINC.com (@WrestlingInc) December 21, 2020ये भी पढ़ें;- WWE TLC में आग के बीच हुए मैच में मचा बवाल, 33 साल के सुपरस्टार को रिंग में जिंदा जलाया गयावैसे तो WWE के पीपीवी साल में कब होंगे इसका शेड्यूल पहले ही आ जाता है। लेकिन इस बार कोविड के चलते WWE ने रॉयल रंबल की तारीख का ऐलान नहीं किया था लेकिन अब कर दिया है। अब सवाल ये खड़ा होता है कि अभी तक WWE के पीपीवी जैसे बिना फैंस के हुए है क्या रॉयल रंबल भी ऐसा ही होगा। रॉयल रंबल एक ऐसा पीपीवी है जिसमें फैंस की जरूरत पड़ती है। बिना फैंस के इस पीपीवी में मजा नहीं आता है। तो इस बार अब देखने वाली बात होगी कि एरीना में फैंस की वापसी होती है या नहीं। अगर फैंस की वापसी होती है तो ये साल की शुरूआत में ही सबसे खास चीज WWE के लिए हो जाएगी। WWE ने तारीख तो ऑफिशियल कर दी है लेकिन फैंस अब लोकेशन के बारे में भी जानना चाहते हैं। वैसे इतनी जल्दी लोकेशन का ऐलान नहीं होगा क्योंकि फैंस की वापसी का इंतजार भी सभी लोग कर रहे हैं। खुद WWE भी लगातार सरकार के संपर्क में है। कुछ जगह पर परमिशन मिल भी गई है लेकिन अभी कोई चीज फाइनल नहीं हुई है।ये भी पढ़ें:- WWE TLC में रैंडी ऑर्टन द्वारा रिंग में द फीन्ड को जिंदा जलाने के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई