36 साल के WWE दिग्गज को कंपनी से निकालने पर ओटिस हुए उदास, लिखा भावुक संदेश

Ankit
WWE
WWE

WWE ने 36 साल से कंपनी में काम कर रहे हैं जेराल्ड ब्रिस्को को निकाल दिया है। ब्रिस्को ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि विंस मैकमैहन ने उन्हें बुलाया और साफ किया है कि अब कंपनी को उनकी जरुरत नहीं है। हालांकि ब्रिस्को ने ये साफ कर दिया है कि वो WWE टेलेंट के लिए मदद हमेशा करेंगे।

Ad

ये भी पढ़ें: ''ब्रॉक लैसनर ने पहले बताया था कि वो किससे लड़ना चाहते हैं''

ब्रिस्को के जाने की खबर के बाद कई फैंस और सुपरस्टार्स के साथ ब्रिस्को के जाने का दुख तो जताया साथ ही शुभकामनाएं भी दी। WWE स्मैकडाउन सुपरस्टार ओटिन से ब्रिस्को के जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें: नए यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के भाई को उनका पहला प्रतिद्वंदी बनाने की असली वजह सामने आई

ओटिस जो इस साल WWE में सबके फेवरेट हैं उन्होंने लिखा है कि वो ब्रिस्को को काफी पसंद करते हैं जबकि वो हमेशा ब्रिस्को बॉय रहेंगे। उन्हेंने ट्वीट पर ब्रिस्को का धन्यवाद किया है।

Ad

जेराल्ड ब्रिस्को ने प्रो रेसलिंग बिजनेस में 60 के दशक में डेब्यू किया था दिसके बाद उन्होंने अपना दबदबा बनाया। साल 1985 में उन्होंने संन्यास ले लिया था। इसके बाद से विंस मैकमैहन का साथ ब्रिस्को और पैट पटरसन ने लेंबे समय तक दिया। एटीट्यूड एरा को कामयाब बनाने में ब्रिस्को का काफी बड़ा हाथ था। WWE ने जेराल्ड ब्रिस्को को साल 2008 में हॉल ऑफ फेमस से सम्मानित भी किया था।

WWE पहले भी कुछ स्टाफ को रिलीज कर चुका है

WWE की हालत इस समय क्या है ये सभी को पता है। मार्च के बाद से अभी तक शोज बिना फैंस के हो रहे हैं। आर्थिक स्थिति कंपनी की ठीक नहीं हैे। अप्रैल के महीने में WWE से करीब 30 लोगों को निकाला गया था। इसमें कई दिग्गजोंं के नाम शामिल थे। और अब जेराल्ड जैसे दिग्गजों का नाम भी इसमें शामिल हो गया है। जेराल्ड की जो पोजिशन WWE में थी उससे पूरी तरह उन्हें निकाल दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 36 साल से WWE में काम कर रहे दिग्गज को विंस मैकमैहन ने निकाला, फैंस ने जाहिर की नाराजगी

36 साल के करियर में ब्रिस्को ने ऑन स्क्रीन के अलावा बैकस्टेज भी बहुत काम किया। ऑन स्क्रीन रोल में वो विंस मैकमैहन के साथ कई बार नजर आए थे। इस साल की शुरूआत में रॉ रीयूनियन शो के दौरान 24/7 चैंपियनशिप भी ब्रिस्को ने जीती थी। अब उनका 36 साल का करियर WWE में खत्म हो गया है। अभी ये भी खबरें आ रही है कि कई और सुपरस्टार्स को कंपनी ने निकाला है। जेराल्ड ने बताया कि उनके पास विंस मैकमैहन का कॉल आया था। ृविंस मैकमैहन ने पूरी प्लानिंग इस चीज की बना ली है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications