WWE एक ऐसा खेल हैं जिसमें सुपरस्टार्स को चोट लगती रहती है। WWE में कई रेसलर्स का करियर चोट के कारण बर्बाद हुआ है। अब WWE के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बिग ई (Big E) के चोट पर अपडेट सामने आया है। बिग ई (Big E) के लिए स्मैकडाउन (SmackDown ) अच्छी नहीं जा रही है। बिग ई (Big E) पर अपोलो क्रूज (Apollo Crews) ने अटैक किया था और घायल कर दिया था। देखा गया था कि बिग ई (Big E) को स्ट्रेचर पर लेकर जाया गया था।ये भी पढ़ें: 3 स्टोरीलाइंस जो WWE Elimination Chamber 2021 पीपीवी में खत्म हो जानी चाहिए और 2 जो जारी रहनी चाहिएWWE ने ऐलान किया है कि बिग ई को कंधे के पास गंभीर चोट आई हैं। SmackDown में इस हफ्ते अपोलो क्रूज और शिंस्के नाकामुरा का मैच था जिसमें बिग ई रिंग साइड थे। इसी दौरान अचानक से अपोलो क्रूज ने हील टर्न लेते हुए बिग ई पर जबरदस्त अटैक कर दिया। ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: लार्स सुलिवन का नया करियर प्लान, कंपनी ने पूर्व चैंपियन को मैच लड़ने की अनुमति देने से किया इनकार.@WWEBigE is being taken out of the #WWEThunderDome after that VICIOUS assault by @WWEApollo...#SmackDown pic.twitter.com/6FYb3CCQBU— WWE (@WWE) February 20, 2021अब बताया जा रहा है कि बिग ई कंधे के पास चोट से परेशान हो रहे हैं। WWE का कहना है कि इंटरकॉन्टिनेंटल इस वक्त घर पर हैं और रिकवरी कर रहे हैं।WWE बिग ई को अब सिंगल्स पुश दे रहा हैWWE ने बिग ई को सिंगल्स में पुश दिया और उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को अपने नाम किया। अब बिग ई को चोट लग गई है लेकिन उनकी वापसी जल्द हो सकती है। अगर बिग ई की वापसी जल्द नहीं होती है तो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की कहानी को बदला जा सकता है।ये भी पढ़ें: 5 विवादित बातें जो WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर असल जिंदगी में कह चुके हैं रिपोर्ट्स के अनुसार WWE ने शिंस्के नाकामुरा और अपोलो क्रूज के लिए प्लान तैयार किए हुए हैं। ऐसा माना जा रहा अपोलो क्रूज आने वाले दिनों में चैंपियन बन सकते हैं। खैर, अब देखना होगा कि WWE में कब बिग ई की वापसी होती है और किस तरह उनकी स्टोरीलाइन बुक की जाती है। .@WWEApollo has SNAPPED.#SmackDown @WWEBigE pic.twitter.com/lq7bCVSwYA— WWE (@WWE) February 20, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।