WWE का हाल हुआ बेहाल, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन का सिर शर्म के मारे नीचे झुक जाएगा?

Enter caption

WWE RAW के लिए बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। टीएलसी से पहले RAW का अंतिम एपिसोड हुआ। इस बार WWE की कमर टूट गई है। RAW की व्यूअरशिप इस बार WWE इतिहास में सबसे कम रही है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच भविष्य में मैच प्लान कर रहा है

WWE का हाल हुआ बुरा, विंस मैकमैहन को लगा झटका

WWE चेयरमैन इस खबर को सुनकर जरूर चिंता में पड़ गए होंगे। शोबज डेली की रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते WWE RAW की व्यूअरशिप 1.526 मिलियन रही है। पिछले हफ्ते RAW की व्यूअरशिप 1.736 मिलियन रही थी। इस बार बहुत ज्यादा गिरावट रही है। सबसे बड़ी बात है कि ये टीएलसी से पहले का अंतिम एपिसोड था। अब ये काफी चिंता का विषय बन गया है। WWE को इससे बहुत ज्यादा नुकसान होगा।

हमेशा की तरह पहले घंटे में व्यूअरशिप सही रही है लेकिन तीसरे घंटे का हाल फिर बुरा हो गया है। पहले घंटे की व्यूअरशिप इस बार 1.627 मिलियन रही लेकिन इसके बाद तीसरे घंटे में ये 1.441 मिलियन हो गई थी।

RAW की व्यूअरशिप का कम होना कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार सबसे कम रही है। ये किसी ने सोचा भी नहीं था। RAW तीन घंटे का शो होता है और इससे कंपनी को बहुत उम्मीदें रहती है। ऐसा नहीं है कि इस बार का एपिसोड खराब था। शो में कई अच्छे सैगमेंट और अच्छे मैच हुए लेकिन इसके बावजूद कुछ काम नहीं आया।

विंस मैकमैहन के लिए चिंता अब पूरी तरह बढ़ चुकी हैं। ब्लू ब्रांड का हाल ठीक है और इस शो की व्यूअरशिप भी दो घंटे में सही रहती है लेकिन रेड ब्रांड की कमर टूट चुकी है। टीएलसी अब सामने खड़ा है। ये साल का अंतिम पीपीवी होने वाला है। और इससे पहले इस तरह की खबर से सभी का मनोबल टूट सकता है। एक वक्त था जब तीसरे घंटे की व्यू्अरशिप सबसे ज्यादा रहती थी लेकिन पिछले एक साल से देखा जाए तो तीसरे घंटे की व्यूअरशिप हमेशा कम हो रही है। जबकि तीसरे घंटे में मेन इवेंट होता है और इसमें अच्छा मैच रखा जाता है। अब देखना होगा कि विंस मैकमैहन और उनकी टीम व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिए कौन सा नया कदम उठाती है।

यह भी पढ़ें: रोमन रेंस vs केविन ओवेंस के बीच होने वाले WWE TLC मैच के नियम क्या हैं और इसे किस तरह जीता जा सकता है?

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications