अगले हफ्ते होने जा रहा RAW का एपिसोड साल 2020 का WWE RAW का आखिरी एपिसोड होगा और विंस मैकमैहन एक शानदार एपिसोड के जरिए साल 2020 को समाप्त करना चाहेंगे। हालांकि, इस दौरान ज्यादातर फैंस नए साल की तैयारियों में व्यस्त हैं और यही कारण है कि विंस मैकमैहन & कंपनी कुछ धमाकेदार चीजें करके फैंस का ध्यान इस शो की ओर आकर्षित करना चाहेंगे। अगर साल 2020 का RAW का यह आखिरी एपिसोड फैंस को प्रभावित करने में कामयाब रहता है तो निश्चय ही नए साल में रेड ब्रांड की व्यूअरशिप बढ़ सकती है।ये भी पढ़ें: 5 NXT स्टार्स जो WWE RAW की रेटिंग बढ़ाने में मदद कर सकते हैंइस RAW के एपिसोड के दौरान WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को उनका नया चैलेंजर मिल सकता है और इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स हील टर्न लेकर अपने साथी सुपरस्टार को धोखा दे सकते हैं। इसके अलावा भी इस शो के दौरान काफी रोचक चीजें देखने को मिल सकती है और इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 चौंकाने वाले चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि साल 2020 के WWE RAW के आखिरी एपिसोड में देखने को मिल सकती है।5- शेमस RAW में अपने दोस्त ड्रू मैकइंटायर पर हमला कर सकते हैंIt’s a Celtic V Rangers #OldFirm Sunday with @DMcIntyreWWE... Brogue V Claymore @EASPORTSFIFA hands across the Giant’s Causeway special... there can be only one. 👊🏻 pic.twitter.com/Oiq9odTict— Sheamus (@WWESheamus) December 13, 2020WWE RAW में इस वक्त कीथ ली और शेमस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और इन दोनों के दोस्त ड्रू मैकइंटायर लगातार इन दोनों सुपरस्टार्स के रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि, ऐसा लग रहा है कि जल्द ही मैकइंटायर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। संभावना है कि कीथ ली या शेमस में से कोई एक सुपरस्टार हील टर्न लेकर मैकइंटायर पर हमला कर सकता है।ये भी पढ़ें: WWE की 6 अजीब जोड़ियां जो फैंस को काफी पसंद आई थीGoing to be feeling this one tomorrow. #AndStill #WWETLC pic.twitter.com/gLjgJiOp9C— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) December 21, 2020हालांकि, शेमस के नैचुरली हील होने के नाते उनके मैकइंटायर पर हमला करने की संभावना ज्यादा है। वहीं, कीथ ली को हाल ही में ट्रेनिंग के लिए परफॉर्मेंस सेंटर भेजा गया था और यही वजह है कि विंस मैकमैहन शायद ही उन्हें इस वक्त ड्रू मैकइंटायर के साथ WWE चैंपियनशिप पिक्चर में शामिल करना चाहेंगे।