WWE WrestleMania 37 से 5 दिन पहले गम में डूबे विंस मैकमैहन, खराब एपिसोड के कारण हुआ बड़ा नुकसान 

विंस मैकमैहन(Vince McMahon)
विंस मैकमैहन(Vince McMahon)

WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 से पहले WWE रॉ(Raw) का अंतिम एपिसोड समाप्त हो गया है। ये एपिसोड फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और व्यू्अरशिप का हाल भी काफी बुरा हो गया है। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.701 मिलियन ही रही है और पूरा शो फिसड्डी साबित हुआ। जबकि पिछले हफ्ते भी रेड ब्रांड की व्यूअरशिप इतनी ही थी। विंस मैकमैहन(Vince McMahon) के लिए ये काफी चिंता का विषय अब बन गया है।

Ad

यह भी पढ़ें: WrestleMania 37 में रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन के बीच होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक?

WWE Raw की वजह से विंस मैकमैहन को फिर लगा झटका

WrestleMania सीजन में विंस मैकमैहन ने काफी उम्मीदें व्यूअरशिप को लेकर लगाई है लेकिन Raw का हाल सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। हमेशा की तरह दो मिलियन का आंकड़ा फिर रेड ब्रांड नहीं छू पाया। हर घंटे व्यू्अरशिप कम होती रही और ये पिछले एक साल से हो रहा है। WWE ने इस बार शो की शुरूआत 1.759 मिलियन से की और दूसरे घंटे में ये गिरकर 1.723 मिलियन हो गई। तीसरे घंटे में हमेशा की तरह बुरा हाल जारी रहा और व्यूअरशिप 1.622 मिलियन हो गई।

यह भी पढ़ें: WrestleMania 37 में मैच ना मिलने पर निराश हुआ 35 साल का फेमस सुपरस्टार, WWE पर लगाए आरोप

Raw का इस हफ्ते का शो कुछ खास भी नहीं था और इसे लेकर ट्विटर पर फैंस ने नाराजगी भी दिखाई थी। WWE से फैंस को इस एपिसोड को लेकर काफी उम्मीदें थी लेकिन सभी चीजों पर पानी फिर गया। शो की शुरुआत इस बार एक जबरदस्त सैगमेंट से हुई थी लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा तो रेटिंग भी नीचे आती गई। मेन इवेंट मुकाबला खास रहा था लेकिन कोई भी फैन किंग कॉर्बिन को Raw में नहीं देखना चाहता था। ये WWE ने कुछ अलग तरह का इस बार रेड ब्रांड में किया था और फैंस इस वजह से भी नाराज थे।

यह भी पढ़ें: रोमन रेंस को हराने वाले दिग्गज ने बैकी लिंच की WWE में वापसी को लेकर दिया बयान, कहा- फैंस को मिलेगा सरप्राइज

खैर पिछले एक साल से Raw की व्यूअरशिप चिंता का विषय बनी हुई है। WWE ने रेड ब्रांड की रेटिंग बढ़ाने के लिए बहुत किया लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। किसी भी इवेंट से पहले रेड ब्रांड की व्यू्अरशिप हमेशा शानदार होती है लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications