WWE Raw: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो इस हफ्ते रॉ में देखने को मिल सकती हैं

Ujjaval
WWE Raw का एपिसोड जबरदस्त रह सकता है
WWE Raw का एपिसोड जबरदस्त रह सकता है

WWE Raw: WWE फास्टलेन (Fastlane 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट का अंत हो गया है। अब फैंस रॉ (Raw) के एपिसोड के लिए उत्साहित नज़र आ रहे हैं। Fastlane 2023 के सफल आयोजन के बाद रेड ब्रांड के शो से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। शो में कई अच्छे मैच देखने को मिल सकते हैं।

WWE हर तरीके से एपिसोड को खास बनाना चाहेगा। कुछ चौंकाने वाली चीज़ें हैं, जो इस शो में देखने को मिल सकती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो Fastlane 2023 के बाद Raw के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।

5- WWE Raw में Jade Cargill का डेब्यू हो

जेड कार्गिल ने कुछ दिनों पहले WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। वो Fastlane 2023 के दौरान बैकस्टेज ट्रिपल एच के साथ दिखाई दी थीं। वो रिंग में किसी सैगमेंट या मैच में नज़र नहीं आई थीं। ट्रिपल एच ने कहा था कि जब सही समय होगा, कार्गिल का डेब्यू देखने को मिल जाएगा

WWE Raw के अगले एपिसोड में ही जेड की चौंकाने वाली अपीयरेंस देखने को मिल सकती है। कार्गिल आकर किसी विमेंस स्टार को निशाना बना सकती हैं। Raw में बैकी लिंच, रिया रिप्ली, नाया जैक्स समेत कई बड़ी स्टार्स हैं। वो किसी के साथ यहां से दुश्मनी शुरू कर सकती हैं।

4- ड्रू मैकइंटायर का हील टर्न हो

ड्रू मैकइंटायर के हील टर्न के लगातार संकेत मिल रहे हैं। वो धीरे-धीरे अपने कैरेक्टर में बदलाव की ओर आगे बढ़ रहे हैं। Raw के अगले एपिसोड में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। मैकइंटायर आखिर पूरी तरह से हील टर्न लेने का मन बना सकते हैं।

स्कॉटिश वॉरियर WWE Raw में किसी बड़े बेबीफेस स्टार को निशाना बना सकते हैं और इसी के साथ उनका हील टर्न देखने को मिल सकता है। मैकइंटायर को जल्द ही फैंस दोबारा आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं और यह उनके हील टर्न के लिए सबसे सही समय है।

3- नाया जैक्स, रिया रिप्ली को चैलेंज करें

नाया जैक्स और राकेल रॉड्रिगेज़ के बीच WWE Raw के एपिसोड में मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में दोनों ही तगड़ी स्टार्स मौजूद हैं। ऐसे में उनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में नाया जैक्स जीत हासिल करते हुए बवाल मचा सकती हैं।

मैच के बाद नाया जैक्स की ओर से सभी को सरप्राइज मिल सकता है। जैक्स माइक लेकर मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली पर निशाना साध सकती हैं और उन्हें टाइटल के लिए चैलेंज कर सकती हैं। इसी के साथ रिया रिप्ली के खिलाफ उनकी कहानी शुरू हो सकती है।

2- कोडी रोड्स-जे उसो ओपन चैलेंज रखें और केविन ओवेंस-सैमी ज़ेन इसका जवाब दें

Fastlane 2023 में कोडी रोड्स और जे उसो ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। दोनों ही रेसलर्स अब WWE Raw में प्रोमो कट कर सकते हैं। दोनों यहां अपनी टाइटल जीत को लेकर बात करते हुए इसे डिफेंड करने का मन बना सकते हैं।

रोड्स और जे यहां ओपन चैलेंज रख सकते हैं। अगर इसका जवाब उनके दोस्त केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन अपने रिटर्न के साथ देते हैं, तो यह जबरदस्त चीज़ होगी। चारों टॉप बेबीफेस स्टार्स को टाइटल मैच में आमने-सामने देखना जरूर खास रहेगा।

1- जजमेंट डे, सैथ रॉलिंस पर हमला करें और डेमियन प्रीस्ट का कैश-इन हो

डेमियन प्रीस्ट ने Fastlane 2023 में अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन नहीं किया, जबकि उनके पास बढ़िया मौका था। उन्हें जजमेंट डे के सदस्यों ने रोका था। अब जजमेंट डे के सदस्य मिलकर WWE Raw में फैंस को चौंका सकते हैं। वो सैथ रॉलिंस पर जानलेवा हमला कर सकते हैं।

वो डेमियन प्रीस्ट को Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने में मदद कर सकते हैं। इसी के साथ प्रीस्ट नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं। सैथ लंबे समय से काम कर रहे हैं और इसी के साथ उन्हें ब्रेक पर भेजा जा सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications