WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) के लिए बिल्ड अप जारी रहा। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन की चोट को लेकर अपडेट सामने आया और सीएम पंक (CM Punk) भी शो का हिस्सा बने। WWE Raw के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने फैंस का ध्यान खींचा और वो प्रभावित नज़र आए। इसी बीच कुछ मौकों पर सभी को थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं। 1- WWE Raw की अच्छी बात: CM Punk और Cody Rhodes का सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में सीएम पंक और कोडी रोड्स के सैगमेंट ने फैंस को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। दोनों ने उम्मीद से बेहतर सैगमेंट दिया। पंक ने रोड्स के पिता को लेकर बात की और बताया कि रोड्स के मुकाबले उनके लिए WWE में आने का रास्ता मुश्किल रहा। उन्होंने यहां अपने पिता के बारे में भी बताया। कोडी रोड्स ने पाइपबॉम्ब को लेकर बात की और अपने करियर के संघर्षों को सामने रखा। दोनों ने Royal Rumble मैच जीतने का दावा भी किया। सैगमेंट के अंत में उनके बीच चीज़ें बिगड़ने लगी थी और वो एक-दूसरे को घूरने भी लगे थे। यह एक ऐसा सैगमेंट साबित हुआ, जो फैंस को लंबे समय तक याद रहेगा। 1- बुरी बात: WWE द्वारा मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर vs डेमियन प्रीस्ट मैच बुक करना, जो उतना खास नहीं रहाRaw के मेन इवेंट के लिए WWE द्वारा किया गया चुनाव काफी निराशाजनक साबित हुआ। डेमियन प्रीस्ट और ड्रू मैकइंटायर का मैच उतना प्रभावशाली नहीं रहा। इसका बड़ा कारण यह था कि दोनों को पर्याप्त समय नहीं मिला और अंत में काफी इंटरफेरेंस देखने को मिली। शो में इससे पहले सीएम पंक और कोडी रोड्स का कंफ्रंटेशन हुआ था, जो मेन इवेंट के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प रहता। दोनों रेसलर्स ने अपने प्रोमो द्वारा फैंस को Royal Rumble मैच के लिए हाइप किया। अगर इसे मेन इवेंट में जगह मिलती, तो सैगमेंट का प्रभाव जरूर थोड़ा ज्यादा रहता। WWE ने मेन इवेंट की बुकिंग में जरूर गलती की। 2- अच्छी बात: सैथ रॉलिंस द्वारा WWE वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल नहीं छोड़ना View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के एपिसोड की शुरुआत वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस ने की। उनके पिछले हफ्ते चोटिल होने के बाद फैंस के बीच कई चीज़ों को लेकर सवाल थे। प्रशंसकों को लगा था कि सैथ के टाइटल रन का अंत भी हो सकता है। सैथ ने Raw में आकर फैंस को खुशखबरी दी। सैथ ने बताया कि डॉक्टर्स के अनुसार उन्हें कुछ महीनों तक बाहर रहना पड़ेगा लेकिन उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। रॉलिंस ने कन्फर्म किया कि वो WrestleMania का हिस्सा बनेंगे और अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के साथ शो में आएंगे। उनका गुंथर से कंफ्रंटेशन जबरदस्त था लेकिन सैथ की इस खबर ने मुख्य रूप से सभी को खुश किया। 2- बुरी बात: WWE विमेंस Royal Rumble मैच जीतने के लिए फेवरेट मानी जा रही स्टार को कमजोर दिखाना View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के एपिसोड में बेली को अपीयरेंस चौंकाने वाली रही। नाया जैक्स के सैगमेंट में बैकी लिंच ने दखल दिया। दोनों के बीच बहस हुई और उन्होंने Royal Rumble मैच जीतने को लेकर अपनी-अपनी दावेदारी पेश की। इसी बीच बेली ने दखल दिया। उन्होंने बैकी लिंच और नाया जैक्स को अपनी पुरानी दोस्त बताया। उन्होंने भी रंबल मैच जीतने का दावा किया। बाद में ब्रॉल हुआ और यहां बेली को काफी कमजोर दिखाया। बैकी लिंच ने उनपर अपना फिनिशर लगाया और अंत में नाया जैक्स ने उनपर लेगड्रॉप लगाया। वो विमेंस Royal Rumble मैच में जीत के लिए फेवरेट मानी जा रही हैं। ऐसे में उनकी Raw में बुकिंग काफी निराशाजनक साबित हुई।