WWE Raw, 5 अगस्त 2024: 2 अच्छी चीज़ें जो रॉ में देखने को मिलीं और 2 जो बहुत बुरी रहीं

WWE
जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या अच्छा रहा और क्या बुरा? (Photo: WWE.com)

WWE Raw Best & Worst (5 August 2024): WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते मजेदार रहा। समरस्लैम (SummerSlam) 2024 के बाद रेड ब्रांड का ये पहला एपिसोड था। कंपनी ने इस शो को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश की।

WWE ने अब Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया है। इसी के तहत शो में कुछ रोचक चीजें देखने को मिलीं। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

#1 WWE Raw की अच्छी बात: रैंडी ऑर्टन की नई शुरूआत

SmackDown में WWE के पास रैंडी के लिए कोई खास प्लान नहीं था। कोडी रोड्स की सहायता वो ब्लडलाइन के खिलाफ कर रहे थे। उन्होंने Raw में आकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को चुनौती पेश की। कहीं ना कहीं उनकी ये नई शुरूआत फायदेमंद साबित हो सकती है।

ऑर्टन के लेकर लिया गया WWE का ये फैसला बहुत सही है। रेड ब्रांड में रहकर वो कुछ नए स्टार्स का सामना भी कर सकते हैं। कंपनी को अब उनकी बुकिंग पर ध्यान देना चाहिए। उम्मीद के मुताबिक गुंथर के साथ भी उनकी राइवलरी अच्छी रहेगी।

#1 बुरी बात: WWE Raw में सीएम पंक, ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस की स्टोरी को अच्छे अंदाज में आगे नहीं बढ़ाना

SummerSlam 2024 में मैकइंटायर ने पंक को हराया। इस मुकाबले में गेस्ट रेफरी की भूमिका में रॉलिंस थे। मैच के दौरान सीएम ने सैथ के ऊपर हमला किया था। यहां से उम्मीद की जा रही थी कि इनकी राइवलरी में अब कुछ और मजेदार होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Raw में तीनों सुपरस्टार्स का सैगमेंट देखने को मिला। एक तरह से कहा जाए तो ये बहुत ही घटिया सैगमेंट था। कुछ भी नया देखने को नहीं मिला। कम से कम पंक और रॉलिंस के बीच ब्रॉल होना बनता था। मैकइंटायर के पीछे पंक भाग गए और सैथ के ऊपर ब्रॉन्सन रीड ने अटैक कर दिया। ये बुरी बात इस हफ्ते शो में देखने को मिली।

#2 WWE Raw की अच्छी बात: रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट का साथ आकर तगड़ा एक्शन दिखाना

SummerSlam 2024 में रिया और डेमियन दोनों को धोखा मिला और चैंपियनशिप मैच में हार मिली। इस हफ्ते दोनों ने साथ में मिलकर जजमेंट डे के अन्य सदस्यों की हालत खराब की और गले मिले। इस पल को फैंस ने जरूर पसंद किया होगा। रेड ब्रांड में ये अच्छी चीज देखने को मिली।

प्रीस्ट का मुकाबला जेडी मैकडॉना के साथ हुआ था। फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो, कार्लिटो और लिव मॉर्गन ने डेमियन पर हमला किया। इसके बाद रिया ने एंट्री की और अपना जलवा दिखाया।

#2 बुरी बात: WWE द्वारा न्यू डे को अलग करने के संकेत देना

बिग ई इंजरी के कारण लंबे समय से एक्शन से बाहर हैं। ज़ेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन साथ में काम कर रहे हैं। इस हफ्ते रेड ब्रांड में न्यू डे को अलग करने के संकेत कंपनी ने दिए और ये बहुत बुरी बात है।

दरअसल AOP का मुकाबला न्यू डे से हुआ। इस मैच में ओडिसे जॉन्स ने आकर वुड्स और कोफी का साथ दिया। उनकी बदौलत दोनों स्टार्स ने जीत हासिल की। मैच के बाद बैकस्टेज कोफी तो खुश थे लेकिन ओडिसे को देखकर वुड्स नाखुश नज़र आए।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now